गम्हरिया। प्रखंड के राजगांव में पिछले कई दिनों से गंभीर बिजली संकट से जूझ रहे ग्रामीणों के चेहरे उस वक्त खिल उठे जब झामुमो के वरिष्ठ नेता सह पूर्व प्रत्याशी गणेश महाली के प्रयास से 100 केवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर लगाकर गांव के अंधेरे को रोशनी में तब्दील किया गया। बताया गया कि ट्रांसफार्मर जल जाने से ग्रामीण अंधेरे में रहने को मजबूर थे। बच्चे पढ़ाई से वंचित थे। इस मामले की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की समस्या को प्राथमिकता देते हुए झामुमो केंद्रीय सदस्य सह सरायकेला विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी गणेश महाली की पहल पर नया 100 केवीए का ट्रांसफार्मर स्थापित कर विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई। बुधवार को ग्रामीणों की मौजूदगी में नए ट्रांसफार्मर का विधिवत उद्घाटन किया गया। गांव में बिजली बहाल होते ही ग्रामीणों के चेहरे खिल उठे और चारों तरफ खुशी का माहौल देखा गया। उद्घाटन के दौरान गणेश महाली ने कहा कि जनता को केवल खोखले आश्वासन देकर अंधेरे में रखने की राजनीति किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं की जाएगी। जहां जनता की समस्या होगी, वहां समाधान के लिए संघर्ष किया जाएगा। उन्होंने कहा, “झामुमो की राजनीति हमेशा जमीन से जुड़ी रही है। गांव, गरीब, किसान और मजदूरों के अधिकारों की रक्षा करना ही हमारी मुख्य प्राथमिकता है।”महाली ने बिजली जैसी बुनियादी सुविधा के लिए ग्रामीणों को हो रही परेशानी पर चिंता व्यक्त करते हुए संबंधित विभाग व प्रशासन को जनहित के मामलों में त्वरित और संवेदनशील कार्रवाई करने की नसीहत दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी राजनीति सत्ता या कुर्सी के लिए नहीं, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने के लिए है। उन्होंने आगे कहा कि क्षेत्र में बिजली, पानी, सड़क और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष लगातार जारी रहेगा और जनता के हक की आवाज को कभी दबने नहीं दिया जाएगा। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
politicsLIVE
लेख सुनें
स्वचालित वॉयस
गणेश महाली के प्रयास से राजगांव में नया ट्रांसफार्मर स्थापित, ग्रामीणों के चेहरे खिले
प्रखंड के राजगांव में पिछले कई दिनों से गंभीर बिजली संकट से जूझ रहे ग्रामीणों के चेहरे उस वक्त खिल उठे जब झामुमो के वरिष्ठ नेता सह पूर्व प्रत्याशी गणेश महाली के प्रयास से 100 केवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर लगाकर गांव के अंधेरे को रोशनी में तब्दील किया गया। बताया गया कि ट्रांसफार्मर जल जाने से ग्रामीण अंधेरे में रहने को मजबूर थे। बच्चे पढ़ाई से वंचित थे। इस मामले की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की समस्या को प्राथमिकता देते हुए झामुमो केंद्रीय सदस्य सह सरायकेला विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी गणेश महाली की पहल पर नया 100 केवीए का ट्रांसफार्मर स्थापित कर विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई। बुधवार को ग्रामीणों की मौजूदगी में नए ट्रांसफार्मर का विधिवत उद्घाटन किया गया। गांव में बिजली बहाल होते ही ग्रामीणों के चेहरे खिल उठे और चारों तरफ खुशी का माहौल देखा गया।
लेखक: संवाददाता · 30 सितंबर 2026
👁16 पाठक
3 मिनट पठन




