जेवियर स्कूल में बारहवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन गम्हरिया। जेवियर स्कूल में बारहवां अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस का आयोजन किया गया। विद्यालय की योग प्रशिक्षका तूलिका धारा कोले ने बच्चों को विभिन्न प्रकार के योग करने का अभ्यास कराया। योगासन में विद्यालय के करीब 13 सौ बच्चे समेत शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भाग लिया। इस दौरान समाज को योग से निरोग रहने का महत्वपूर्ण संदेश दिया। विद्यालय के एनसीसी के 30 कैडेट्स ने भी इस सत्र का लाभ उठाया। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर सेबेस्टियन पुथेनपुरा एस.जे ने कहा कि योग करने से हमारा तन ही नहीं मन भी स्वस्थ रहता है और योगा हमें सिर्फ आज के दिन में ही नहीं बल्कि अपने दैनिक दिनचर्या में शामिल करना चाहिए। इससे हम किसी भी तरह के गंभीर रोग को पराजित कर सकते हैं और अपने पढ़ाई के साथ अन्य कार्य में ध्यान लगा सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि आज हम लोग अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस मना रहे हैं। हम भारतीय गौरवान्वित महसूस करते हैं, क्योंकि योग की शुरुवात सदियों पहले हमारे भारत से ही हुई थी। इस साल के योग दिवस का थीम स्वस्थ्य आयु के लिए योग हैं। इस कार्यक्रम में विद्यालय के उप-प्रधानाचार्या सिस्टर निवेदिता, सिस्टर दीपिका, प्रशासक ब्रदर अमलराज, खेल शिक्षक विकास कुमार सिंह, सुजीत रजक, सुनीता मांझी समेत अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे।