गम्हरिया।

मिशन फिट इंडिया और स्वस्थ भारत के संकल्प के साथ गम्हरिया स्थित घोड़ा बाबा मंदिर से दलमा हिल्स के लिए विशेष ट्रैकिंग अभियान की शुरुआत की गई। इस ट्रैकिंग अभियान में शामिल करीब 40 युवाओं के दल को झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता केपी सोरेन, बीटी दास और निरंजन प्रधान ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। विश्व योगा दिवस पर आयोजित इस ट्रैकिंग कार्यक्रम का आयोजनबड़ा गम्हरिया के मैराथन रनर्स ग्रुप द्वारा किया गया था। इस अवसर पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता केपी सोरेन ने कहा कि बड़ा गम्हरिया क्षेत्र विभिन्न कला, खेल, संस्कृति समेत अनेक विधाओं मेंविश्व स्तर पर अपनी पहचान बना चुके हैं। मानव जीवन में स्वस्थ रहने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को योगासन करना जरूरी है। सोरेन ने कहा कि विश्व योग दिवस पर यह ट्रैकिंग अभियान भी इस क्षेत्र के लिए बड़ी सफ़लता का द्योतक है। इससे यह सावित होता है कि योग और फिटनेस के क्षेत्र में युवा वर्ग कितना संवेदनशील है। कार्यक्रम के आयोजक सुभाष मंडल ने बताया कि पिछले 25 वर्षों से स्वस्थ भारत के लक्ष्य को पूरा करने के लिए युवाओं की भागीदारी इस कार्यक्रम में शामिल है।उन्होंने मैराथन रनर्स ग्रुप के संचालक अशोक नायक और मुख्य अतिथि केपी सोरेन का आभार व्यक्त किया। इस दौरान समाज को सेहतमंद बनाने के संदेश के साथ युवाओं का दल वंदे मातरम’ और भारत माता की जय के गगनभेदी नारों के बीच दलमा के लिए रवाना हुआ। इस अवसर पर संजय पांडा, अशोक नायक, बापी रावत, गणेश नायक, सनातन पॉल, परिमल पॉल, बंकिम पॉल आदि शामिल थे।