गम्हरिया। आदित्यपुर थाना क्षेत्र के टाटा-कांड्रा मार्ग पर घोड़ा बाबा के सामने औद्योगिक क्षेत्र की ओर जाने वाली सड़क पर ट्रेलर की चपेट में आकर एक बाइक सवार बाल बाल बच गया। घटना रात्रि के करीब साढ़े नौ बजे की है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक इस क्षेत्र की एक कंपनी में माल लेकर जा रहा था। इस दौरान घोड़ा बाबा मोड़ पर सामने बाइक पर सवार एक युवक सड़क किनारे फोन से बात कर रहा था। ट्रेलर चालक ने युवक को तेज गति से पीछे से टक्कर मार दी। बताया गया कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक से उछलकर युवक दूर जा गिरा। जबकि ड्राइवर ट्रेलर से बाइक को रौंदते हुए तेज गति से भागकर एक पेट्रोल पंप पहुंच गया। वहां ट्रेलर को खड़ी कर पंप का ऑफिस में छिप गया। इस घटना में बाइक पूर्णतः क्षतिग्रस्त हो गया है। जबकि बाइक सवार सुजीत कुमार आंशिक रूप से घायल हुआ है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पेट्रोल पंप पर पहुंचकर ड्राइवर की जमकर पिटाई की। उसे बाहर निकालने का प्रयास किया। इस मामले को लेकर देर रात तक हंगामा होते रहा। बाइक सवार सुजीत कुमार बोलायडीह का रहने वाला है। वह किसी कंपनी में समान पहुंचाने जा रहा था। बताया गया कि ट्रक चालक नशे में था। घटना की सूचना के बाद आदित्यपुर थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर क्षतिग्रस्त बाइक समेत घायल ट्रेलर चालक को कब्जे में कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।