एसटी आवासीय विद्यालय के बच्चों ने नशे के खिलाफ निकाली रैली गम्हरिया। संजय स्थित अनुसूचित जनजाति आवासीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने मादक पदार्थों के सेवन के खिलाफ लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से पोस्टर और बैनर के साथ जागरूकता रैली निकाली। रैली के दौरान बच्चों ने नशा मुक्ति के समर्थन में नारे लगाए और लोगों से तंबाकू, शराब तथा अन्य नशीले पदार्थों से दूर रहने की अपील की। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने संदेश दिया कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज के लिए हानिकारक है तथा इससे दूर रहकर ही स्वस्थ और बेहतर जीवन संभव है। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक राजेन्द्र नाथ महतो के नेतृत्व में आयोजित इस रैली में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराना और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं मंगल सिंह सरदार, समीर कुमार सामाल, अमित कुमार, गोविन्द पात्रो, चित्रलेखा हेम्ब्रम, सीखा सामाल, मीनू एवं प्रीति गोप उपस्थित होकर नशामुक्त समाज बनाने का संकल्प लिया।
opinion
लेख सुनें
स्वचालित वॉयस
एसटी आवासीय विद्यालय के बच्चों ने नशे के खिलाफ निकाली रैली
संजय स्थित अनुसूचित जनजाति आवासीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने मादक पदार्थों के सेवन के खिलाफ लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से पोस्टर और बैनर के साथ जागरूकता रैली निकाली।
लेखक: संवाददाता · 25 जून 2026
3 मिनट पठन



