गम्हरिया।

सुब्रतो कप एवं लिट्ल चैम्प फुटबाल प्रतियोगिता का प्रखंड स्तरीय आयोजन किया गया। मध्य विद्यालय ऊपरबेड़ा मैदान में आयोजित प्रतियोगिता में प्रखंड के 35 विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में विभिन्न वर्गों के विजेता विद्यालय इस प्रकार रहे। यू -15 बालक वर्ग: में प्रथम स्थान — यूएमएस जामजोड़ा, यू -17 बालक वर्ग में प्रथम स्थान — यूएचएस कोलाबिरा, यू - 18 बालिका वर्ग में प्रथम स्थान — केजीबीवी गम्हरिया, लिटिल चैंप्स यू -12 बालक वर्ग में प्रथम स्थान — यूएमएस सालडीह गम्हरिया-1, यू - बालिका वर्ग में प्रथम स्थान — यूएमएस दुग्धा। इसमें प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीमें जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में प्रखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी। प्रतियोगिता के सफल संचालन में प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी दिनेश दण्पात, बीपीओ रुकमणी हांसदा, संकुल साधन सेवी, प्रखंड साधन सेवी सहित विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही।