ग़म्हरिया। जमालपुर के धीरजगंज स्थित संस्कारोदय अकादमी में संत कबीर सेवा संस्थान के तत्वावधान में सदगुरु कबीर साहेब का प्रकट्य दिवस श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सत्य नाम का झंडा फहराकर सदगुरु कबीर साहेब के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने कबीर साहेब को श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने कबीर साहेब के ज्ञान-विचार, भजन, दोहे एवं साखियों की भावपूर्ण प्रस्तुतियाँ दीं, जिन्होंने उपस्थित सभी लोगों को आध्यात्मिक प्रेरणा एवं आत्मिक शांति का संदेश दिया। एक पेड़ आपके नाम हरियाली अभियान के अंतर्गत संस्थान के निदेशक डॉ. दिग्विजय भारत ने कबीर साहेब की स्मृति में पौधे लगाए गए। उन्होंने कहा कि कबीर साहेब का जीवन सत्य, सेवा और समरसता का प्रतीक है। यदि हम उनके विचारों को अपने जीवन में अपनाएँ, तो एक श्रेष्ठ और समरस समाज का निर्माण कर सकते हैं। इस अवसर पर विद्यालय के डॉ. दिग्विजय भारत, अमित कुमार, मोनिका कुमारी, सुनील सरदार, रूबी कुमारी, अनीता देवी, कौशल कुमारी सहित जय शिक्षक-शिक्षिकाएँ, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित थे।
opinionLIVE
लेख सुनें
स्वचालित वॉयस
संस्कारोदय अकादमी में मनाया गया सदगुरु कबीर का प्रकट्य दिवस
जमालपुर के धीरजगंज स्थित संस्कारोदय अकादमी में संत कबीर सेवा संस्थान के तत्वावधान में सदगुरु कबीर साहेब का प्रकट्य दिवस श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सत्य नाम का झंडा फहराकर सदगुरु कबीर साहेब के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।
लेखक: संवाददाता · 29 जून 2026
3 मिनट पठन



