कार्यक्रम में चिकित्सा क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले डॉक्टरों को सम्मानित किया गया। संस्थान के संचालक डॉ. जेएन दास ने सभी चिकित्सकों का पुष्पगुच्छ, शॉल एवं मिठाई भेंट कर स्वागत और सम्मान किया। कार्यक्रम के दौरान डॉ. जेएन दास ने कहा कि डॉक्टर समाज के स्वास्थ्य प्रहरी होते हैं। मरीजों की सेवा और बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था उपलब्ध कराने में चिकित्सकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी डॉक्टरों को डॉक्टर्स डे की शुभकामनाएं देते हुए उनके समर्पण और सेवा भावना की सराहना की। इस अवसर पर शहर के कई प्रतिष्ठित चिकित्सक उपस्थित रहे। इनमें मुख्य रूप से डॉ. पन्थोईबी प्रसाद, डॉ. केआर हंसदाह, डॉ. डी. मुर्मू, डॉ. सोनाराम मांझी, डॉ. मनोज कुमार, डॉ. संगीता सिन्हा, डॉ. संतु मांझी, डॉ. एमके ठाकुर, डॉ. कुंदन कुमार, डॉ. सीआर सरदार, डॉ. साईं प्रकाश, डॉ. लीला शर्मा, डॉ. अजीत टुडू, डॉ. हिमांशु, डॉ. बीबी प्रधान, डॉ. मुकेश एवं डॉ. एसके प्रसाद सहित अन्य चिकित्सक मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान डॉक्टरों ने चिकित्सा सेवा, मरीजों के प्रति जिम्मेदारी और स्वास्थ्य जागरूकता को लेकर अपने विचार भी साझा किए। आयोजन को लेकर गंगोत्री हेल्थ केयर के कर्मचारियों और उपस्थित लोगों में उत्साह देखा गया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।