गम्हरिया। जेवियर स्कूल कबड्डी प्रतियोगिता में अंडर-14 लड़कों की कैटेगरी में केरला पब्लिक स्कूल, गम्हरिया चैंपियन बना, जबकि दयानन्द पब्लिक स्कूल, साकची रनर-अप रहा। केरला पब्लिक स्कूल, कदमा ने अंडर-14 लड़कियों की कैटेगरी में अपना दबदबा बनाए रखते हुए चैंपियनशिप जीती। आरकेएमइ स्कूल रनर-अप रहा, जबकि ज़ेवियर स्कूल, गम्हरिया तीसरे स्थान पर रहा। केरला पब्लिक स्कूल,गम्हरिया ने अंडर-17 कैटेगरी में भी शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए लड़कों और लड़कियों दोनों के खिताब जीते। लड़कों के इवेंट में संत मेरी, नोआमुंडी रनर-अप रहा, वहीं लड़कियों के मुकाबले में दयानन्द पब्लिक स्कूल, साकची रनर-अप रहा। शानदार प्रदर्शन के बाद दयानन्द पब्लिक स्कूल, साकची ने अंडर-19 लड़कों और लड़कियों दोनों ने चैंपियनशिप ट्रॉफी जीत कर अपना दबदबा कायम रखा। लड़कों के इवेंट में केरला पब्लिक स्कूल, गम्हरिया रनर-अप रहा, वहीं अंडर-19 लड़कियों की कैटेगरी में केरला पब्लिक स्कूल, मानगो रनर-अप रहा। टूर्नामेंट में विजेता टीमों को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मेडल और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। इससे पूर्व ज़ेवियर स्कूल में 9 एवं 10 जुलाई को CISCE सीआईएससीइ ज़ोनल कबड्डी टूर्नामेंट 2026 का आयोजन किया गया। इसमें जमशेदपुर ज़ोन के 16 स्कूलों के लगभग 800 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। दो दिनों तक चली इस चैंपियनशिप में अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 कैटेगरी में 16 स्कूलों के प्रतिभागियों ने मुकाबला किया और अगले चरण के लिए अपनी जगह को सुनिश्चित किया। कार्यक्रम की शुरुआत एक्सआईटीई कॉलेज के प्रधानाचार्य फादर फ्रांसिस, जेवियर स्कूल के प्रधानाचार्य फादर सेबेस्टियन, प्रशासक ब्रदर अमलराज ने संयुक्त रूप से किया। प्रधानाचार्य सेबेस्टियन ने कहा कि कबड्डी खेल का मुख्य मकसद बच्चों को मोबाइल फोन से दूर रखकर शारीरिक गतिविधियों के लिए उत्प्रेरित करना है। बताया गया कि बिहार के बांका में आयोजित होने वाले क्षेत्रीय प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी जमशेदपुर ज़ोन का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में खेल प्रशिक्षक विकास कुमार सिंह, सुजीत रजक, सुनीता मांझी और तूलिका का अहम योगदान रहा।
healthLIVE
लेख सुनें
स्वचालित वॉयस
ज़ेवियर स्कूल कबड्डी प्रतियोगिता में केरला पब्लिक स्कूल बना चैंपियन
जेवियर स्कूल कबड्डी प्रतियोगिता में अंडर-14 लड़कों की कैटेगरी में केरला पब्लिक स्कूल, गम्हरिया चैंपियन बना, जबकि दयानन्द पब्लिक स्कूल, साकची रनर-अप रहा। केरला पब्लिक स्कूल, कदमा ने अंडर-14 लड़कियों की कैटेगरी में अपना दबदबा बनाए रखते हुए चैंपियनशिप जीती।
लेखक: संवाददाता · 10 जुलाई 2026
3 मिनट पठन



