गम्हरिया। ज़ेवियर स्कूल, गम्हरिया द्वारा प्रतिष्ठित सेंट फ्रैंक एंथनी आईसीएसई मेमोरियल डिबेट प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में शहर से आए 10 प्रमुख आईसीएसई विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लेकर अपनी तार्किक क्षमता, प्रभावशाली वक्तृत्व कला और विषय की गहरी समझ का परिचय दिया। इस वर्ष की वाद-विवाद प्रतियोगिता का विषय “इको टूरिज्म जानवरों के लिए लाभदायक या नुकसान” था। प्रतिभागियों ने विषय के पक्ष और विपक्ष में तथ्यपरक, संतुलित एवं प्रभावशाली तर्क प्रस्तुत किए।पूरे आयोजन के दौरान सभागार विद्यार्थियों के ओजस्वी विचारों और स्वस्थ बौद्धिक प्रतिस्पर्धा का साक्षी बना। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर सेबास्टियन पुथेनपुरा ने अपने संबोधन में कहा कि “समय जीवन की सबसे मूल्यवान पूंजी है।जो विद्यार्थी अपने समय का सदुपयोग करना सीख लेते हैं,वे जीवन के हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त करते हैं।” उन्होंने विद्यार्थियों से अनुशासन, निरंतर अध्ययन और सकारात्मक सोच को जीवन का आधार बनाने का आह्वान किया। कड़े मुकाबले के बाद डीबीएमएस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता की विजेता ट्रॉफी अपने नाम की। वहीं कार्मेल जूनियर कॉलेज उपविजेता रहा।यह दोनों स्कूल रीज़नल में जमशेदपुर जोन का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतियोगिता में अपने प्रभावशाली तर्क, आत्मविश्वासपूर्ण प्रस्तुति और उत्कृष्ट वक्तृत्व कौशल के लिए अर्जुन भारद्वाज को ‘बेस्ट स्पीकर’ का सम्मान प्रदान किया गया। मेजबान ज़ेवियर स्कूल, गम्हरिया के प्रबंधन ने सभी प्रतिभागी विद्यालयों, निर्णायक मंडल, शिक्षकों और अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में तार्किक चिंतन, संवाद कौशल, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का विकास करती हैं। विद्यालय ने सभी प्रतिभागियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई देते हुए भविष्य में भी ऐसे राष्ट्रीय स्तर के शैक्षणिक आयोजनों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। कार्यक्रम के अंत में विजेता एवं उपविजेता टीमों सहित विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। पूरे आयोजन का संचालन सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ और सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों ने ज़ेवियर स्कूल,गम्हरिया की उत्कृष्ट मेजबानी की सराहना की।इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय की उप प्राचार्या सिस्टर निवेदिता,शिक्षिका श्वेता कुमारी और दुर्गा का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
opinionLIVE
लेख सुनें
स्वचालित वॉयस
सेंट फ्रैंक एंथनी आईसीएसई मेमोरियल डिबेट प्रतियोगिता का आयोजन डीबीएमएस इंग्लिश स्कूल बना चैंपियन
ज़ेवियर स्कूल, गम्हरिया द्वारा प्रतिष्ठित सेंट फ्रैंक एंथनी आईसीएसई मेमोरियल डिबेट प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया।
लेखक: संवाददाता · 24 जुलाई 2026
3 मिनट पठन



