गम्हरिया। जेवियर स्कूल में आयोजित अंतर-हाउस सामान्य ज्ञान (क्विज़) प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी बौद्धिक क्षमता और उत्कृष्ट ज्ञान का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के कड़े मुकाबले में जूनियर वर्ग और मिडिल वर्ग में पैंथर तथा जगुआर हाउस ने बाजी मारते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता के परिणाम घोषित करते हुए बताया गया कि जूनियर वर्ग के कक्षा 1 और 2 में जगुआर हाउस ने प्रथम, पैंथर हाउस ने द्वितीय तथा लेपर्ड हाउस ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं कक्षा 3 से 5 वर्ग की प्रतियोगिता में पैंथर हाउस ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि जगुआर हाउस द्वितीय एवं लेपर्ड हाउस तृतीय स्थान पर रहा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राध्यापक फादर सेबेस्टियन एस.जे ने विजेताओं को बधाई दी। उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ देश-दुनिया की समसामयिक गतिविधियों से जुड़े रहने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा, “शिक्षा का कोई अंत नहीं होता। आज के डिजिटल युग में छात्र-छात्राओं के पास घर बैठे दुनिया भर की जानकारी हासिल करने के अपार साधन उपलब्ध हैं।” उन्होंने बच्चों को नियमित रूप से समाचार पत्र, समाचार चैनलों और मासिक पत्रिकाओं को पढ़ने की आदत डालने की सलाह दी। प्रतियोगिता के सफल संचालन में शिक्षिका मनमीत कौर, नमिता महतो, दिलजीत और नेहा सिंह ने क्विज मास्टर की मुख्य भूमिका निभाई। इस अवसर पर सिस्टर दीपिका सीटीसी, प्रशासक ब्रदर अमलराज, शिल्पा मिश्रा, रौनक, सुनीता कुमारी सहित अन्य सभी शिक्षकों का विशेष एवं सराहनीय योगदान रहा।
opinion
लेख सुनें
स्वचालित वॉयस
सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में पैंथर और जगुआर हाउस बने विजेता
जेवियर स्कूल में आयोजित अंतर-हाउस सामान्य ज्ञान (क्विज़) प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी बौद्धिक क्षमता और उत्कृष्ट ज्ञान का शानदार प्रदर्शन किया।
लेखक: संवाददाता · 25 जुलाई 2026
3 मिनट पठन



