गम्हरिया। आगामी 9 अगस्त 2026 को उत्तमडीह में आयोजित होने वाली एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता की तैयारी को लेकर धनंजय महतो की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में आयोजन की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता में कुल 24 टीमें भाग लेंगी तथा प्रवेश शुल्क 3,999 रुपये निर्धारित किया गया है। विजेता टीम को 40 हजार रुपये, उपविजेता को 30 हजार रुपये, जबकि तृतीय और चतुर्थ स्थान प्राप्त करने वाली टीमों को 15-15 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। बैठक में संजय कुमार महतो, देवा महतो, समृत महतो, सुदर्शन महतो, अशोक महतो, राजीव महतो सहित आयोजन समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।