गम्हरिया। झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (जेबीवीएनएल) के विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल, आदित्यपुर 2 क्षेत्र में रविवार, 2 अगस्त को आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र एवं ग़म्हरिया के विभिन्न क्षेत्रों में निर्धारित अवधि के लिए विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। आवश्यक रखरखाव एवं तकनीकी कार्यों के कारण दोपहर 12 बजे से विभिन्न फीडरों की बिजली बंद रहेगी। इसमें 33/11 केवी पीएसएस आदित्यपुर-02 के सभी 11 केवी फीडर से जुड़े क्षेत्रों में दोपहर 12 से 3 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इससे फेज-4 एवं फेज-6 इंडस्ट्रियल एरिया, गायत्री नगर, गम्हरिया ब्लॉक, विजय नगर, गम्हरिया बस्ती, स्टेशन रोड और मोतीनगर प्रभावित होंगे। यहां कनेक्टर बदलने, एबी स्विच के रखरखाव और पेड़ों की डालियों की छंटाई का कार्य किया जाएगा। वहीं, 33 केवी नॉडडी एवं आरकेएफएल फीडर से जुड़े नॉडडी ऑटो प्राइवेट लिमिटेड और रामकृष्णा फोर्जिंग लिमिटेड में दोपहर 12 से 4 बजे तक बिजली बाधित रहेगी। आदित्यपुर-3 के 11 केवी फीडर संख्या-2 से जुड़े औद्योगिक क्षेत्र के ऊषा मोड़ एवं डॉल्फिन तक, श्यामलाल आयरन एंड स्टील कंपनी, केवायएस, माँ तारा, सिंह इलेक्ट्रिकल, सिंह मैकेनिकल, अनुपमा रंजन, सिंहभूम स्टील, श्रीराम ब्रिक्स इत्यादि में भी 12 से 4 की अवधि में पेड़ों की छंटाई के कारण बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। विद्युत सहायक अभियंता सुभाष कुमार ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।
opinionLIVE
लेख सुनें
स्वचालित वॉयस
रविवार को ग़म्हरिया एवं औद्योगिक क्षेत्रों में 3 से 4 घंटे बिजली रहेगी बाधित
झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (जेबीवीएनएल) के विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल, आदित्यपुर 2 क्षेत्र में रविवार, 2 अगस्त को आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र एवं ग़म्हरिया के विभिन्न क्षेत्रों में निर्धारित अवधि के लिए विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
लेखक: संवाददाता · 1 अगस्त 2026
3 मिनट पठन




