गम्हरिया। जगन्नाथपुर पंचायत के बलरामपुर स्थित विद्या भारती हाई स्कूल में शनिवार को विश्व आदिवासी दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान आदिवासी संस्कृति, परंपरा, अधिकार, शिक्षा और सामाजिक विकास पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि झामुमो के वरिष्ठ नेता सह शिक्षाविद प्रो कालीपद सोरेन (केपी सोरेन) और विशिष्ट अतिथि समाजसेवी सुकलाल महतो मौजूद थे। इस अवसर पर सोरेन ने कहा कि आदिवासी समाज के बच्चों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना समय की सबसे बड़ी जरूरत है। बच्चे शिक्षित होंगे, तभी समाज आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ आदिवासी समाज को अपनी भाषा, संस्कृति, परंपरा और पहचान को भी संरक्षित रखना होगा। नई पीढ़ी को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए समाज के सभी लोगों को मिलकर प्रयास करना चाहिए। विशिष्ट अतिथि सुकलाल महतो ने कहा कि आदिवासी समाज की जीवन-पद्धति प्रकृति से गहराई से जुड़ी हुई है। उनकी पूजा-पद्धति, रीति-रिवाज और सामाजिक परंपराओं में प्रकृति के प्रति सम्मान स्पष्ट दिखाई देता है। उन्होंने कहा कि आदिवासी संस्कृति, परंपरा, अधिकार, स्वास्थ्य और शिक्षा को संरक्षित कर आने वाली पीढ़ी तक पहुंचाना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने सामाजिक एकता और आपसी भाईचारे के साथ आदिवासी समाज के विकास में सहयोग करने की अपील की। विद्यालय परिसर में कार्यक्रम के दौरान आदिवासी संस्कृति और परंपरा की झलक भी देखने को मिली। वक्ताओं ने शिक्षा को सामाजिक सशक्तीकरण का प्रमुख माध्यम बताते हुए आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को बेहतर शैक्षणिक अवसर उपलब्ध कराने पर जोर दिया। कार्यक्रम के अंत में आदिवासी संस्कृति और परंपरा के संरक्षण तथा शिक्षा के माध्यम से नई पीढ़ी को सशक्त बनाने का संकल्प लिया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर बच्चों ने मन मोहा इससे पूर्व महान स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा, सिधु कान्हू और मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की गयी। उसके बाद आदिवासी समुदाय के बच्चों के द्वारा तरह तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम जैसे नृत्य, फैन्सी ड्रेस एवं भाषण की प्रस्तुति दी गयी जिससे मुख्य अतिथि सहित उपस्थित अन्य लोगो और विद्यालय के बच्चों का मन मोह लिया गया। इस कार्यक्रम मे आदिवासी समुदाय के कुल 400 बच्चों सहित 650 बच्चों की उपस्थिति रही। विद्यालय के सचिव हिमांशु सरकार जी ने कहा की इस तरह के कार्यक्रम का मुख्य उदेश्य बच्चों को अपनी सभयता एवं सांस्कृति से परिचय करवाना एवं प्रमुख स्वतंत्रता सेनानियों के बारे मे जानकारी देना है। मंच संचालन विद्यालय की शिक्षिका रानी किस्कु के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के निदेशक सुधांशु सरकार, हिमांशु सरकार, प्रधानाचार्य कुणाल कुमार, को-ओर्डिनेटर राधा पाल समेत सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं, विद्यार्थी और अभिभावक उपस्थित थे।
opinionLIVE
लेख सुनें
स्वचालित वॉयस
शिक्षा और संस्कृति के संरक्षण से ही आदिवासी समाज का विकास : प्रो केपी सोरेन
जगन्नाथपुर पंचायत के बलरामपुर स्थित विद्या भारती हाई स्कूल में शनिवार को विश्व आदिवासी दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।
लेखक: संवाददाता · 8 अगस्त 2026
3 मिनट पठन





