गम्हरिया। एएमसी उत्तमडीह की ओर से आयोजित एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबले में ड्रैगन एफसी फुटबॉल प्रतियोगिता का खिताब जीता। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में आदित्यपुर नगर निगम के मेयर संजय सरदार उपस्थित थे। उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए ड्रैगन एफसी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मेयर ने विजेता टीम को 40 हजार रुपये नकद पुरस्कार प्रदान किया। वहीं जूनियर स्पोर्टिंग नूतनडीह की टीम उपविजेता रही, जिसे 30 हजार रुपये की राशि दी गई। आदित्य-11 की टीम को तृतीय पुरस्कार के रूप में 15 हजार तथा एमआईजी-29 सोनारी को चतुर्थ पुरस्कार के रूप में 15 हजार रुपये नकद प्रदान किए गए। इस अवसर पर मेयर संजय सरदार ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह की प्रतियोगिताओं से युवाओं को खेल प्रतिभा निखारने का अवसर मिलता है। प्रतियोगिता को सफल बनाने में संजय कुमार महतो, धनंजय महतो, सचिन महतो, अशोक महतो, देवा महतो, सुदर्शन महतो, राजीव महतो, रोहित महतो, केशव महतो व बलराम महतो समेत ग्रामीणों का योगदान रहा।
opinionLIVE
लेख सुनें
स्वचालित वॉयस
ड्रैगन एफसी ने जीता फुटबॉल प्रतियोगिता का खिताब
एएमसी उत्तमडीह की ओर से आयोजित एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबले में ड्रैगन एफसी फुटबॉल प्रतियोगिता का खिताब जीता।
लेखक: संवाददाता · 9 अगस्त 2026
3 मिनट पठन



