गम्हरिया। छोटा गम्हरिया स्थित कोस्टारिका सोसाइटी परिसर में 15 से 17 अगस्त तक तीन दिवसीय शिव परिवार प्राण-प्रतिष्ठा महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। आयोजन को लेकर सोसाइटी परिसर में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आयोजक कोस्टारिका सोसाइटी शिव सेवा परिवार की ओर से श्रद्धालुओं से महायज्ञ में शामिल होकर धार्मिक अनुष्ठान को सफल बनाने की अपील की गई है। आयोजन के पहले दिन 15 अगस्त को सुबह सात बजे कलश स्थापना एवं विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान होंगे। सुबह 11 बजे देवी पूजन सहित अन्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। शाम पांच बजे मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा का कार्यक्रम होगा। दूसरे दिन 16 अगस्त को सुबह सात बजे मूर्ति पूजन एवं विभिन्न अधिवास अनुष्ठान, दोपहर दो बजे यज्ञ हवन एवं गोपूजन तथा शाम पांच बजे आरती होगी। महायज्ञ के अंतिम दिन 17 अगस्त को सुबह सात बजे भगवान शिव परिवार की प्राण-प्रतिष्ठा, महायज्ञ, हवन एवं पूर्णाहुति का आयोजन किया जाएगा। शाम पांच बजे विशेष भोग-भंडारा आयोजित होगा। आयोजकों के अनुसार, प्राण-प्रतिष्ठा के बाद श्रद्धालुओं के बीच विशाल महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा। कार्यक्रम स्थल छोटा गम्हरिया स्थित पंचायत भवन के समीप स्थित है। आयोजन को लेकर क्षेत्र के श्रद्धालुओं में उत्साह है। 17 अगस्त को आयोजित शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ के अवसर पर भजन एवं कीर्तन का आयोजन होगा। समारोह में आमंत्रित कलाकारों के रूप में भजन गायक जुगल शर्मा, बंटी चांगिल और कुमार बावला अपनी प्रस्तुति देंगे। वहीं सरोज म्यूजिकल ग्रुप के कलाकार भी भक्तिमय संगीत से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध करेंगे। कार्यक्रम रात आठ बजे से चलेगा।
opinionLIVE
लेख सुनें
स्वचालित वॉयस
छोटा गम्हरिया के कोस्टारिका सोसाइटी में 15 से तीन दिवसीय शिव परिवार प्राण-प्रतिष्ठा महायज्ञ
छोटा गम्हरिया स्थित कोस्टारिका सोसाइटी परिसर में 15 से 17 अगस्त तक तीन दिवसीय शिव परिवार प्राण-प्रतिष्ठा महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा।
लेखक: संवाददाता · 13 अगस्त 2026
3 मिनट पठन



