आदित्यपुर। भारत संस्कार ट्रस्ट की ओर से शिक्षा सप्ताह-2026 के तहत भाटिया बस्ती स्थित संस्कार प्ले स्कूल में देशभक्ति और लोक संस्कृति पर आधारित सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता की मुख्य अतिथि पूर्वी सिंहभूम की पूर्व सांसद सुमन महतो थीं। विशिष्ट अतिथि बैंक ऑफ इंडिया, आदित्यपुर के प्रबंधक सुभाष मोदी थे। निर्णायक मुंबई की नृत्यांगना व मॉडल टीचर अफरीना खान उपस्थित थीं। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने देशभक्ति और लोक संस्कृति पर आधारित मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और पश्चिमी सिंहभूम के विद्यालयों के प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद सुमन महतो ने संस्था के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि भारत संस्कार ट्रस्ट बच्चों की छिपी प्रतिभाओं को मंच प्रदान कर उन्हें निखारने का कार्य कर रहा है। संस्था को हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष विनोद वार्ष्णेय ने की। उन्होंने संस्था के उद्देश्यों और भावी योजनाओं की जानकारी दी। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान डीएवी पब्लिक स्कूल एनआईटी और भाटिया मध्य विद्यालय आदित्यपुर, द्वितीय स्थान संस्कार प्ले स्कूल भाटिया बस्ती और न्यू कॉलोनी उच्च विद्यालय आदित्यपुर तथा तृतीय स्थान सेंट्रल पब्लिक स्कूल आदित्यपुर, संस्कार प्ले स्कूल जूनियर ग्रुप और गुरुकुल सोनुआ ने प्राप्त किया। धन्यवाद ज्ञापन महासचिव डॉ. नथुनी सिंह ने किया।
opinionLIVE
लेख सुनें
स्वचालित वॉयस
सामूहिक नृत्य में डीएवी एनआईटी और भाटिया मध्य विद्यालय अव्वल
भारत संस्कार ट्रस्ट की ओर से शिक्षा सप्ताह-2026 के तहत भाटिया बस्ती स्थित संस्कार प्ले स्कूल में देशभक्ति और लोक संस्कृति पर आधारित सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
लेखक: संवाददाता · 23 अगस्त 2026
👁9 पाठक
3 मिनट पठन




