गम्हरिया। रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर लिटिल प्ले स्कूल में बुधवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने उत्साहपूर्वक नृत्य एवं संगीत प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की निर्देशिका अनु रानी ने बच्चों को रक्षाबंधन पर्व के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम, स्नेह और आपसी विश्वास का प्रतीक है। ऐसे आयोजनों से बच्चों में भारतीय संस्कृति और परंपराओं के प्रति समझ विकसित होती है। कार्यक्रम में बच्चों ने रंग-बिरंगे परिधानों में विभिन्न गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किया। शिक्षिकाओं ने बच्चों का उत्साह बढ़ाया और उनकी प्रस्तुतियों की सराहना की। मौके पर जूही कुमारी, सुनीता, नव्या, अंशिका, अर्नब, सत्यम, दिव्यांशी समेत विद्यालय के अन्य बच्चे एवं शिक्षिकाएं उपस्थित थीं।
opinionLIVE
लेख सुनें
स्वचालित वॉयस
विद्यालय में रक्षाबंधन की धूम, बच्चों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुति
रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर लिटिल प्ले स्कूल में बुधवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
लेखक: संवाददाता · 27 अगस्त 2026
👁14 पाठक
3 मिनट पठन




