गम्हरिया। झारखण्ड राज्य राजस्व उप निरीक्षक संघ जिला शाखा सरायकेला-खरसावां के पुनर्गठन को लेकर रविवार को गम्हरिया अंचल सभागार में एक बैठक का आयोजन किया गया। स्वागत समिति अध्यक्ष दिवाकर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में जिलेभर से बड़ी संख्या में राजस्व उप निरीक्षक शामिल हुए। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने पर बल दिया। इस दौरान सर्वसम्मति से पुरानी समिति को भंग कर नई कार्यकारिणी के गठन का प्रस्ताव पास किया गया। इसके बाद सभापति द्वारा पुरानी कमेटी को भंग करते हुए सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का चुनाव किया गया। नई कार्यकारिणी में इन्हें मिली जिम्मेदारी: अध्यक्ष: सोमचांद टुडू, जिला मंत्री: सुनील महतो, उपाध्यक्ष: साइमन तियू एवं फनीलाल मुर्मू, संयुक्त मंत्री: गुरुदेव सिंह मुण्डा एवं सत्येन्द्र प्रसाद, कोषाध्यक्ष: मुरारी महतो, सह कोषाध्यक्ष: प्रकाश हेम्ब्रम, मीडिया प्रभारी: राकेश कुमार आदित्य देव एवं सम्मानित संयोजक: विनोद कुमार ओझा, संयोजक: विनय कुमार सिंह। बैठक में सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत किया गया।