गम्हरिया। आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र के मजदूरों को शोषण से मुक्ति, उनके वैधानिक श्रम अधिकार समेत सामाजिक सुरक्षा जागरूकता को लेकर कोल्हान मजदूर यूनियन की ओर से 20 सितंबर को मानव शृंखला कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इसको लेकर कोल्हान मजदूर यूनियन के महामंत्री अजय कुमार शर्मा ने जिला प्रशासन को पत्र सौंपकर सहयोग की अपील की है। कार्यक्रम के दौरान कानून-व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए समन्वय की अपील की गई है। एसडीओ को लिखे पत्र में बताया गया ही कि कार्यक्रम का आयोजन 20 सितंबर, रविवार को सुबह 10 बजे से किया जाएगा। मजदूर मानव शृंखला आदित्यपुर के खरकई पुल से टायो गेट तक बनाई जाएगी। कार्यक्रम का सभा स्थल ग़म्हरिया के घोड़ाबाबा मंदिर में निर्धारित किया गया है। इसमें करीब एक हजार से अधिक श्रमिकों के शामिल होने की संभावना जताई गई है। पत्र में प्रशासन से कार्यक्रम के दौरान यातायात, आपातकालीन सेवाओं, एंबुलेंस और अग्निशमन वाहनों के साथ आम नागरिकों के आवागमन को प्राथमिकता देने का आग्रह किया है। साथ ही कानून-व्यवस्था एवं सार्वजनिक सुरक्षा से संबंधित प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करने का भरोसा दिलाया गया है। कार्यक्रम के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए प्रशासन के साथ पूर्व समन्वय और सहयोग किया जाएगा। मानव शृंखला का स्वरूप शांतिपूर्ण एवं अनुशासित रहेगा।
opinionLIVE
लेख सुनें
स्वचालित वॉयस
खरकई पुल से टायो गेट तक बनेगी मजदूर मानव शृंखला, 20 को जुटेंगे हजारों श्रमिक
आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र के मजदूरों को शोषण से मुक्ति, उनके वैधानिक श्रम अधिकार समेत सामाजिक सुरक्षा जागरूकता को लेकर कोल्हान मजदूर यूनियन की ओर से 20 सितंबर को मानव शृंखला कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।
लेखक: संवाददाता · 8 सितंबर 2026
👁10 पाठक
3 मिनट पठन



