गम्हरिया। गम्हरिया इंग्लिश स्कूल में बुधवार को नवनियुक्त छात्र परिषद का निवेश एवं शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, जिम्मेदारी और कर्तव्यनिष्ठा की भावना विकसित करने के उद्देश्य से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय बैंड की प्रस्तुति और मां सरस्वती की आह्वान के साथ मुख्य अतिथि शिक्षाविद विक्टर एंथनी एवं विद्यालय की उपाध्यक्ष रिंकू रॉय ने समारोह का शुभारंभ किया। इस अवसर पर सकेत कुमार पंडित को एसपीएल (स्टूडेंट परफेक्ट लीडर) और सोनाक्षी कुमारी को एएसपीएल बनाया गया। बैंड प्रतिनिधि के रूप में रौनीत कुमार ठाकुर व आयुष कुमार ठाकुर, अनुशासन प्रभारी के रूप में करण बेज, सानू तिवारी, प्रियांशु राजभर व कस्तूरी कुमारी को जिम्मेदारी मिली। प्रार्थना सभा, गतिविधि प्रभारी और काउंसलर के रूप में.अनन्या कुमारी,.रिया यादव, आरती चौधरी,अमरजीत हलदार, प्रियंका मंडल, आयुषी प्रमाणिक,कनिका प्रमाणिक, चंचला कुमारीभ को दायित्व सौंपे गए। विद्यालय के निदेशक सुब्रतो रॉय, उपाध्यक्ष रिंकू रॉय, प्रधानाचार्या किरण चोल्ली, प्रशासक रीमा बनर्जी, सचिव शिप्रा पाल और प्रबंधक मुकेश पाठक ने नवनियुक्त छात्र नेताओं का उत्साहवर्धन किया। नव नियुक्त पदाधिकारियों को बैज और सैश प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके बाद छात्र परिषद के सदस्यों ने विद्यालय के आदर्शों और अनुशासन का पालन करने तथा अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करने की शपथ ली। समारोह का समापन राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान के साथ हुआ।