गम्हरिया। श्री श्री गणेश हनुमान मंदिर कमेटी, उत्तमडीह द्वारा गणेश चतुर्थी उत्सव का आयोजन धूमधाम से किया जा रहा है। कमेटी की ओर से श्रद्धालुओं को इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की गई है। तीन दिवसीय इस धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन की शुरुआत 14 सितंबर (सोमवार) को सुबह 10:00 बजे पूजा-अर्चना के साथ होगी। इसके अगले दिन, 15 सितंबर (मंगलवार) को दोपहर 2:00 बजे से महाप्रसाद (भोग) वितरण शुरू किया जाएगा। इसी दिन दोपहर 3:00 बजे से बच्चों के लिए खेल-कूद व विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। उत्सव का समापन 16 सितंबर (बुधवार) की शाम को भव्य विसर्जन जुलूस के साथ होगा। समिति के अध्यक्ष निरंजन महतो ने बताया कि आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
opinionLIVE
लेख सुनें
स्वचालित वॉयस
उत्तमडीह में गणेश चतुर्थी उत्सव की तैयारियां पूरी, 14 सितंबर से शुरू होंगे कार्यक्रम
श्री श्री गणेश हनुमान मंदिर कमेटी, उत्तमडीह द्वारा गणेश चतुर्थी उत्सव का आयोजन धूमधाम से किया जा रहा है।
लेखक: संवाददाता · 12 सितंबर 2026
👁21 पाठक
3 मिनट पठन



