गम्हरिया। विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक और नवाचार से जोड़ने के उद्देश्य से गम्हरिया इंग्लिश स्कूल में रोबोटिक्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की कक्षाओं का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर सर विक्टर एंथनी के नेतृत्व में विशेष कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें विद्यालय के करीब 150 विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में टाटा स्टील के इंस्ट्रूमेंटेशन एंड कंट्रोल विभाग के चीफ दीप्तक चटर्जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। कार्यशाला में विद्यार्थियों को विभिन्न प्रकार के रोबोट, ऑटोमैटिक कार और फ्लाइंग कार का लाइव डेमो दिखाया गया। बच्चों ने वैक्यूम क्लीनर बनाने का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी लिया। इसके माध्यम से विद्यार्थियों को कोडिंग, रोबोटिक्स और नई तकनीकों की बुनियादी जानकारी दी गई। मुख्य अतिथि दीप्तक चटर्जी ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि आधुनिक तकनीक के प्रति विद्यार्थियों की रुचि विकसित करना समय की जरूरत है। उन्होंने भविष्य में भी बच्चों के साथ अपना ज्ञान और अनुभव साझा करने का आश्वासन दिया। इससे पहले कार्यक्रम की शुरुआत विज्ञान से जुड़े रोचक प्रयोगों के साथ हुई। पंकज सर, सत्यबान सर और नम्रता मैम ने विभिन्न प्रयोगों के माध्यम से विद्यार्थियों को विज्ञान की उपयोगिता समझाई। बच्चों को यह भी बताया गया कि वैज्ञानिक तरीकों से जंक फूड और मिलावटी रंगीन पेय पदार्थों की पहचान करने के बारे में जानकारी कैसे प्राप्त की जा सकती है। वहीं, चारुप्रिया मैम ने विद्यार्थियों के सामने ‘स्पेस शूटर’ नामक कंप्यूटर गेम बनाकर दिखाया। लाइव प्रोग्रामिंग देखकर बच्चे काफी उत्साहित हुए। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि रोबोटिक्स और एआई की कक्षाओं से विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता और तकनीकी कौशल विकसित करने में मदद मिलेगी। मौके पर विद्यालय के निदेशक सुब्रत रॉय, प्राचार्या किरण चोली, उपाध्यक्ष रिंकू रॉय, प्रशासक रीमा बनर्जी, सचिव शिप्रा पाल, स्कूल मैनेजर मुकेश पाठक समेत शिक्षक-शिक्षिकाएं और अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।
opinionLIVE
लेख सुनें
स्वचालित वॉयस
गम्हरिया इंग्लिश स्कूल में रोबोटिक्स और एआई की कक्षाएं शुरू
विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक और नवाचार से जोड़ने के उद्देश्य से गम्हरिया इंग्लिश स्कूल में रोबोटिक्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की कक्षाओं का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर सर विक्टर एंथनी के नेतृत्व में विशेष कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें विद्यालय के करीब 150 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
लेखक: संवाददाता · 13 अक्टूबर 2026 · अपडेट: 8 नवंबर 2026
👁10 पाठक
3 मिनट पठन
📰
स्वतंत्र पत्रकार
प्रोफ़ाइल देखें →स्वतंत्र, निर्भीक और जन-केंद्रित पत्रकारिता। झारखंड और भारत से जमीनी रिपोर्टिंग।
📅 13 अक्टूबर 2026⏱️ 3 मिनट पढ़ें👁️ 10 बार पढ़ा गया✍️ संवाददाता




