ग़म्हरिया। विजयादशमी के अवसर पर कांड्रा स्थित एसकेजी फुटबॉल मैदान में श्रीश्री रावण दहन कमेटी की ओर से भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कमेटी के प्लैटिनम जुबली वर्ष पर आयोजित समारोह में 75 फीट ऊंचे रावण का दहन किया गया। इस ऐतिहासिक आयोजन को देखने के लिए 50 हजार से अधिक दर्शक मैदान में जुटे थे। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि झामुमो के केंद्रीय सदस्य सह वरिष्ठ नेता कृष्णा बास्के ने समाज में छिपी असुरी शक्तियों को अंत करने और समाज को स्वच्छ और शिक्षित बनाने का प्राण लेने का आह्वान किया। कहा कि शिक्षा से ही समाज से बुराइयों का अंत संभव है। अधर्म पर धर्म के विजय का प्रतीक रावण का दहन स्वच्छ समाज के निर्माण के लिए प्रेरणा है। पौराणिक धार्मिक परंपरा के निर्वहन से समाज को सही दिशा मिलती है। बास्के ने कहा कि प्रकांड विद्वान होने के बाद भी रावण को उनके कर्मों के आधार पर फल मिला और आज भी बुराइयों का प्रतीक मानकर लोग उनके पुतले का दहन करते हैं। इससे पूर्व समिति के अध्यक्ष लाल बाबू महतो की ओर से बास्के का भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में पूर्व मुखिया होनी सिंह मुंडा ने कहा कि रावण दहन समारोह की भव्यता और लोगों की भारी उपस्थिति इसकी लोकप्रियता को दर्शाती है। रावण दहन के दौरान पूरा मैदान जयकारों से गूंज उठा। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन मुस्तैद रही। दंडाधिकारी बलवंत सिंह एवं थाना प्रभारी विनोद तिर्की समेत पुलिस बलों के सहयोग से रावण दहन कार्यक्रम शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। इस अवसर पर झामुमो के केंद्रीय सदस्य सुधीर चंद्र महतो, पूर्व मुखिया होनी सिंह मुंडा, मुखिया शंकरी सिंह, राजेश भगत, गौतम महतो, इन्द्रो मुर्मू सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
opinionLIVE
लेख सुनें
स्वचालित वॉयस
असुरी शक्तियों का अंत कर समाज को बनाएं स्वच्छ और शिक्षित - कृष्णा बास्के
विजयादशमी के अवसर पर कांड्रा स्थित एसकेजी फुटबॉल मैदान में श्रीश्री रावण दहन कमेटी की ओर से भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
लेखक: संवाददाता · 21 अक्टूबर 2026 · अपडेट: 12 नवंबर 2026
👁23 पाठक
3 मिनट पठन
📰
स्वतंत्र पत्रकार
प्रोफ़ाइल देखें →स्वतंत्र, निर्भीक और जन-केंद्रित पत्रकारिता। झारखंड और भारत से जमीनी रिपोर्टिंग।
📅 21 अक्टूबर 2026⏱️ 3 मिनट पढ़ें👁️ 23 बार पढ़ा गया✍️ संवाददाता



