गम्हरिया। दुगनी गांव के ब्राह्मणसाईं में जगद्धात्री पूजा के आयोजन को लेकर रविवार को ग्रामवासियों की बैठक हुई। जगद्धात्री पूजा आयोजन समिति की बैठक में पूजा के सफल और सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। सर्वसम्मति से आगामी 18 नवंबर को जगद्धात्री पूजा आयोजित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में उपस्थित ग्रामीणों ने पूजा को श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ संपन्न कराने का संकल्प लिया। इस दौरान पूजा की तैयारियों, आयोजन की व्यवस्थाओं और ग्रामवासियों के बीच आपसी सहयोग को लेकर विचार-विमर्श किया गया। सदस्यों ने कहा कि सामूहिक सहभागिता से धार्मिक आयोजन को भव्य रूप दिया जाएगा। इसके लिए सभी ग्रामीणों से सक्रिय सहयोग करने की अपील की गई। बैठक में दिलीप सत्पथी, श्रीनिवास सत्पथी, देबाशीष पटनायक, ऊर्ध्व सिंह समेत काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
opinionLIVE
लेख सुनें
स्वचालित वॉयस
दुगनी में 18 नवंबर को होगी जगद्धात्री पूजा, तैयारी शुरू
दुगनी गांव के ब्राह्मणसाईं में जगद्धात्री पूजा के आयोजन को लेकर रविवार को ग्रामवासियों की बैठक हुई।
लेखक: संवाददाता · 25 अक्टूबर 2026 · अपडेट: 12 नवंबर 2026
👁19 पाठक
3 मिनट पठन
📰
स्वतंत्र पत्रकार
प्रोफ़ाइल देखें →स्वतंत्र, निर्भीक और जन-केंद्रित पत्रकारिता। झारखंड और भारत से जमीनी रिपोर्टिंग।
📅 25 अक्टूबर 2026⏱️ 3 मिनट पढ़ें👁️ 19 बार पढ़ा गया✍️ संवाददाता



