गम्हरिया। आदित्यपुर थाना क्षेत्र के सतबहिनी स्थित जमालपुर (जुलुमटांड) में आपराधिक घटनाओं में लगातार हो रही वृद्धि के परिणाम स्वरूप आम लोगों से लेकर शिक्षण संस्थानों में दहशत का माहौल कायम हो गया है। इस क्षेत्र के प्रमुख शैक्षणिक संस्थान संस्कारोदय अकादमी के निदेशक दिग्विजय भारत ने पुलिस अधीक्षक समेत मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। बुधवार को प्रेस वार्ता में पीड़ित डॉ. दिग्विजय भारत ने बताया कि 8 नवंबर की रात विद्यालय के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे के सामने कुछ संदिग्ध युवक एक युवती से अश्लील हरकतें कर रहे थे। इसका विरोध करने पर युवकों ने उनके साथ मारपीट की। इसके साथ ही रात करीब डेढ़ बजे आरोपियों ने मुख्य द्वार पर लगे सीसीटीवी कैमरे को भी क्षतिग्रस्त करने का प्रयास किया। उन्होंने मुख्य द्वार पर अश्लील गतिविधियों का विरोध करने पर संस्थान के निदेशक डॉ. दिग्विजय भारत और उनके सहयोगियों पर हमला किया और जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के दौरान बीच-बचाव करने आई महिला शिक्षिका के साथ गंभीर दुर्व्यवहार और छेड़छाड़ की गई। आपराधिक बल प्रयोग भी किया, जिसमें वह काफी आहत हुई। भारत ने कहा कि घटना की सूचना के बाद करीब डेढ़ घंटे बाद पुलिस पहुंची। उन्होंने पूरी घटनाक्रम से अवगत होकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन भी दिया। किंतु आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई क्या, उल्टे पुलिस ने बिना निष्पक्ष जांच किये उनके खिलाफ ही मामला दर्ज कर लिया। जबकि इस मामले में पहले उनकी ओर से आरोपी युवक समेत उनके सात सहयोगियों का लिखित आवेदन पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की गई थी। उन्होंने बताया कि पिछले 16 वर्षों से इस क्षेत्र में उनका संस्थान संचालित है। इस दौरान कभी कोई अप्रिय बातें सामने नहीं आई। किंतु इधर इस क्षेत्र में लगातार ऐसी आपराधिक घटनाएं होने से विद्यालय में असुरक्षा का माहौल व्याप्त हो गया है। भारत ने पुलिस के वरीय अधिकारियों से शिकायत कर सुरक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग की है। इस अवसर पर अमित कुमार, बेटी रक्षा बल की अध्यक्ष मोनिका कुमारी, रूबी कुमारी, संगीता सतपथी, कौशल कुमार, इन्द्रपाल, सुनील सरदार उपस्थित थे।
opinionLIVE
लेख सुनें
स्वचालित वॉयस
संस्कारोदय अकादमी के निदेशक ने एसपी से लगाई गुहार संस्थान पर देर रात हमला एवं शिक्षिका से छेड़छाड़ के आरोपियों को गिरफ्तार करे पुलिस
आदित्यपुर थाना क्षेत्र के सतबहिनी स्थित जमालपुर (जुलुमटांड) में आपराधिक घटनाओं में लगातार हो रही वृद्धि के परिणाम स्वरूप आम लोगों से लेकर शिक्षण संस्थानों में दहशत का माहौल कायम हो गया है।
लेखक: संवाददाता · 11 नवंबर 2026
👁6 पाठक
3 मिनट पठन
📰
स्वतंत्र पत्रकार
प्रोफ़ाइल देखें →स्वतंत्र, निर्भीक और जन-केंद्रित पत्रकारिता। झारखंड और भारत से जमीनी रिपोर्टिंग।
📅 11 नवंबर 2026⏱️ 3 मिनट पढ़ें👁️ 6 बार पढ़ा गया✍️ संवाददाता



