गम्हरिया। बिजली विभाग के पूर्व अस्थाई विद्युत कर्मी सह बलरामपुर निवासी मनोज सिंह उर्फ बड़का का मंगलवार देर रात करीब 2:30 बजे मेडेट्रिना अस्पताल में निधन हो गया। वे 46 वर्ष के थे । उनके आकस्मिक निधन की खबर से परिजनों, मित्रों और शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई है। वे मिलनसार स्वभाव के व्यक्ति थे। बताया गया कि वे बड़का के नाम से मशहूर थ थे। क्षेत्र में कभी भी बिजली की समस्या उत्पन्न होने पर लोगों की मदद के लिए तत्पर रहते थे। यही वजह है कि लोग उनसे काफी प्रभावित थे। वे अपने पीछे पत्नी के अलावा दो पुत्र को छोड़ गए हैं। उनका दाह संस्कार बुधवार को पार्वती घाट पर संपन्न हो गया। उनकी शव यात्रा में काफी संख्या में लोग शामिल हुए। क्षेत्र की मुखिया रिंटू देवी ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे व्यक्ति के चले जाने से समाज को काफी आघात पहुंचता है, जिसकी भरपाई जल्द संभव नहीं हो पाता है। निधन पर मनीष कुमार, अमरेश ईश्वर, वार्ड 5 की पार्षद विनीता कुमारी, पिंटू सिंह आदि ने शोक व्यक्त किया है।
opinionLIVE
लेख सुनें
स्वचालित वॉयस
पूर्व विद्युत अस्थाई कर्मी बड़का का निधन, क्षेत्र में शोक
बिजली विभाग के पूर्व अस्थाई विद्युत कर्मी सह बलरामपुर निवासी मनोज सिंह उर्फ बड़का का मंगलवार देर रात करीब 2:30 बजे मेडेट्रिना अस्पताल में निधन हो गया।
लेखक: संवाददाता · 11 नवंबर 2026 · अपडेट: 14 नवंबर 2026
👁96 पाठक
3 मिनट पठन
📰
स्वतंत्र पत्रकार
प्रोफ़ाइल देखें →स्वतंत्र, निर्भीक और जन-केंद्रित पत्रकारिता। झारखंड और भारत से जमीनी रिपोर्टिंग।
📅 11 नवंबर 2026⏱️ 3 मिनट पढ़ें👁️ 96 बार पढ़ा गया✍️ संवाददाता



