ग़म्हरिया। दमदार लोगों की सबसे पहली पसंद कैमरी सिडान कार है। यह कार प्रेमियों की स्टेटस सिंबल भी होती जा रही है। कहा जाता है कि किसी व्यक्ति की सामाजिक स्थिति, आर्थिक संपन्नता या रुतबे को दर्शाने वाली चीजें पहचान होती हैं। इसके जरिए समाज में यह संदेश जाता है कि व्यक्ति किस आर्थिक या सामाजिक वर्ग से ताल्लुक रखता है। कैमरी, वैसे ग्राहकों की कसौटी पर उतरने का सर्वश्रेष्ठ कार है। टीकेएम ( टोयटा किर्लोस्कर मोटर्स ) की इस बेहतरीन कार की सवारी कर आप ऑडी, बीएमडब्लू एवं स्कोडा जैसी सर्वश्रेष्ठ कारों का अनुभव प्राप्त कर सकते हैं। जमशेदपुर के आदित्यपुर स्थित टोयोटा शोरूम में बुधवार को कैमरी कार का प्रदर्शन करते हुए टीएमके (झारखंड) के फील्ड मैनेजर अभिषेक आचार्य ने यह बातें कही। उन्होंने बताया कि झारखंड के कार प्रेमियों के लिए हाई ब्रीड टेक्नोलॉजी की कैमरी सबसे आरामदेह, किफायती और सुरक्षित है। बताया कि इसमें 9 सेफ्टी बैग के अलावा ढेर सारे अत्याधुनिक फीचर्स हैं। यह कार पेट्रोल एवं बैटरी से एक साथ चलती है। इस कार का माइलेज 25.49 किलोमीटर प्रतिलीटर है, जो किसी भी कार से अधिक है। उन्होंने बताया कि झारखंड में ग्राहकों की पहली पसंद होने के कारण इसकी बिक्री काफी हो रही है, वहीं जमशेदपुर में भालोटिया एवं पारडीह में गुप्ता मोटर्स शोरूम में टेस्ट ड्राइव के लिए काफी संख्या में ग्राहक आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि जमशेदपुर में इस कार की एक्स शोरूम कीमत करीब 48 लाख है। बताया कि आकर्षक रंगों में उपलब्ध यह कार झारखंड में धूम मचा रही है। इस अवसर पर शो रुम की निदेशक दिशिका भालोटिया ने बताया कि इस कार की गुणवत्ता काफी उच्च श्रेणी का रहने के कारण कॉरपोरेट, उद्योगपति, उच्चाधिकारी समेत समाज के बड़े लोगों की यह पहली पसंद बनती जा रही है। उन्होंने फिनांस की उचित सुविधा, सेल्स ऑफ्टर सर्विस एवं अन्य कई सुविधाएं उपलब्ध कराने की जानकारी दी। इस अवसर पर प्रशिक्षक अजय जयराम समेत अन्य मौजूद थे।
economy
लेख सुनें
स्वचालित वॉयस
दमदार कार प्रेमियों की स्टेटस सिंबल बनती जा रही कैमरी
दमदार लोगों की सबसे पहली पसंद कैमरी सिडान कार है। यह कार प्रेमियों की स्टेटस सिंबल भी होती जा रही है। कहा जाता है कि किसी व्यक्ति की सामाजिक स्थिति, आर्थिक संपन्नता या रुतबे को दर्शाने वाली चीजें पहचान होती हैं। इसके जरिए समाज में यह संदेश जाता है कि व्यक्ति किस आर्थिक या सामाजिक वर्ग से ताल्लुक रखता है।
लेखक: संवाददाता · 24 जून 2026
3 मिनट पठन


