डानकुनी( हावड़ा) ।
सौर ऊर्जा के बढ़ते इस्तेमाल को देखते हुए एचएच एंड पी एंटरप्राइजेज ने पश्चिम बंगाल के डानकुनी में अपने नए सोलर मॉड्यूल वेयरहाउस एवं इंस्टॉलेशन सर्विस सेंटर की शुरुआत करने जा रही है। कंपनी की ओर से रिटेल, होलसेल और बल्क/मेगावाट स्तर पर सोलर मॉड्यूल की आपूर्ति की सुविधा उपलब्ध कराने की जानकारी दी गई है। कंपनी के प्रतिनिधि रमेश ओबेरॉय के अनुसार यहां विभिन्न प्रकार के सोलर मॉड्यूल उपलब्ध होंगे। इनमें नए, पुराने एवं इस्तेमाल किए गए मॉड्यूल के साथ ए-ग्रेड, ए2-ग्रेड और बी-ग्रेड मॉड्यूल शामिल हैं। इसके अलावा डीसीआर और एनडीसीआर सोलर मॉड्यूल की भी आपूर्ति की जाएगी। कंपनी ने डीलरों, ईपीसी ठेकेदारों, इंस्टॉलरों, डेवलपर्स और घरेलू उपभोक्ताओं के लिए विशेष आपूर्ति व्यवस्था की बात कही है। एचएच एंड पी एंटरप्राइजेज की ओर से आवासीय रूफटॉप, व्यावसायिक एवं औद्योगिक सोलर इंस्टॉलेशन की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। इसमें साइट सर्वे, डिजाइन, सप्लाई, इंस्टॉलेशन, आफ्टर-सेल्स सपोर्ट और मेंटेनेंस सेवाएं शामिल हैं। कंपनी के मुताबिक डानकुनी वेयरहाउस में तैयार स्टॉक रखने और समय पर डिलीवरी देने की व्यवस्था की गई है। इससे पश्चिम बंगाल के साथ आसपास के क्षेत्रों में सोलर मॉड्यूल की आपूर्ति और इंस्टॉलेशन सेवाओं को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। इसका कार्यालय झारखंड के जमशेदपुर में भी है।


