गम्हरिया। नगर निगम आदित्यपुर क्षेत्र के मतदाताओं की सुविधा के लिए कल 19 जुलाई को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत विभिन्न आवासीय परिसरों, स्कूलों, मंदिर परिसरों और सार्वजनिक स्थलों पर विशेष शिविर लगाए जाएंगे। इन शिविरों में मतदाता अपने गणना प्रपत्र (फॉर्म) जमा कराने, आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन कराने तथा डिजिटाइजेशन की प्रक्रिया पूरी कराने का कार्य कर सकेंगे। एईआरओ सह सीओ प्रवीण कुमार की ओर से जारी सूची के अनुसार नगर निगम क्षेत्र के लगभग सभी प्रमुख आवासीय क्षेत्रों एवं मतदान केंद्रों पर संबंधित बीएलओ सुबह से निर्धारित समय तक उपस्थित रहेंगे। शिविरों का आयोजन मंगलम सिटी, श्री ओम नगर, साई आंचल, टिस्को सोसाइटी, सनराइज एन्क्लेव, प्रखंड मुख्यालय विद्यालय, बीआरसी भवन, प्रोजेक्ट गर्ल्स स्कूल, जनता इंग्लिश स्कूल, आनंद गोराई वाटर फिल्टर प्लांट, आदित्य गार्डन भाटिया, हरि मंदिर, आशियाना गेस्ट हाउस, रैन बसेरा, चंपाईनगर, शिव मंदिर, बैंक कॉलोनी दुर्गा मंदिर, सेंट्रल पब्लिक स्कूल, काली मंदिर, बजरंगबली काली मंदिर, सहारा गार्डेन सिटी, आदित्य सिंडिकेट, ओरिया असांगी, बंतानगर, पंचमुखी हनुमान मंदिर, कला निकेतन स्कूल, एनपीएस लंकाटोला स्कूल, झुरी बस्ती आंगनबाड़ी, मिडिल स्कूल आदित्यपुर, पंप हाउस बंतानगर तथा वास्तु विहार सहित अन्य स्थानों पर किया जाएगा। सीओ ने बताया कि जिन मतदाताओं ने अब तक गणना प्रपत्र भरकर जमा नहीं किया है, वे अपने संबंधित बूथ पर आयोजित शिविर में आवश्यक दस्तावेजों के साथ पहुंचकर फॉर्म जमा करें। प्रत्येक बूथ पर संबंधित बीएलओ मौजूद रहेंगे, जो फॉर्म संग्रहण के साथ-साथ डिजिटाइजेशन की प्रक्रिया भी पूरी कराएंगे। इसके अलावा नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न अपार्टमेंट परिसरों में भी विशेष शिविर लगाए जाएंगे। प्रशासन ने सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे निर्धारित शिविर का लाभ उठाकर समय पर अपना फॉर्म जमा करें, ताकि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य समयबद्ध ढंग से पूरा किया जा सके।
politicsLIVE
लेख सुनें
स्वचालित वॉयस
नगर निगम क्षेत्र के आवासीय परिसरों के बूथों पर एसआईआर का कल विशेष शिविर, फॉर्म जमा करने का मिलेगा अंतिम अवसर
नगर निगम आदित्यपुर क्षेत्र के मतदाताओं की सुविधा के लिए कल 19 जुलाई को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत विभिन्न आवासीय परिसरों, स्कूलों, मंदिर परिसरों और सार्वजनिक स्थलों पर विशेष शिविर लगाए जाएंगे।
लेखक: संवाददाता · 18 जुलाई 2026
3 मिनट पठन



