गम्हरिया। मतदाता सूची को पूरी तरह पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से शनिवार को गम्हरिया प्रखंड के सभी 99 मतदान केंद्रों पर मेगा हेल्प डेस्क कैंप का सफल आयोजन किया गया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त के निर्देश पर आयोजित इस शिविर में बड़ी संख्या में मतदाताओं ने पहुंचकर वोटर कार्ड से संबंधित अपनी समस्याओं व त्रुटियों का समाधान कराया। कैंप के सफल संचालन का जायजा लेने के लिए बीडीओ सह एइआरओ श्रवण कुमार झा एवं डीटीओ शंकराचार्य सामड़ ने कई मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बीएलओ को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और फॉर्म जमा करने पहुंचे लोगों से बातचीत की। बीडीओ श्रवण कुमार झा ने बताया कि प्रखंड के सभी बूथों पर आयोजित कैंप में मतदाताओं ने काफी उत्साह दिखाया और मतदाता सूची से संबंधित त्रुटियों में सुधार कराया। चौथी चुनाव पाठशाला और सत्यापन कैंप के दौरान सभी बूथों पर बीएलओ-बीएलओ 2 की चौथी बैठक और चुनाव पाठशाला का आयोजन भी हुआ। इसमें लोगों को आवेदन प्रक्रिया की जानकारी दी गई। इस दौरान मतदाता सूची में नाम, जन्म तिथि या पते में सुधार के लिए प्रपत्र-8 भरवाया गया। जबकि 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के नए मतदाताओं से प्रपत्र-6 लेकर डिजिटलाइजेशन की प्रक्रिया पूरी की गई। इसमें जिन मतदाताओं को नोटिस जारी हुआ था, उनके दस्तावेजों का सत्यापन कर समस्या का समाधान भी किया गया।
politicsLIVE
लेख सुनें
स्वचालित वॉयस
गम्हरिया के 99 बूथों पर लगा ‘मेगा हेल्प डेस्क कैंप’, बीडीओ और डीटीओ ने किया औचक निरीक्षण
मतदाता सूची को पूरी तरह पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से शनिवार को गम्हरिया प्रखंड के सभी 99 मतदान केंद्रों पर मेगा हेल्प डेस्क कैंप का सफल आयोजन किया गया।
लेखक: संवाददाता · 10 अक्टूबर 2026 · अपडेट: 8 नवंबर 2026
👁13 पाठक
3 मिनट पठन
📰
स्वतंत्र पत्रकार
प्रोफ़ाइल देखें →स्वतंत्र, निर्भीक और जन-केंद्रित पत्रकारिता। झारखंड और भारत से जमीनी रिपोर्टिंग।
📅 10 अक्टूबर 2026⏱️ 3 मिनट पढ़ें👁️ 13 बार पढ़ा गया✍️ संवाददाता



