गम्हरिया। राष्ट्रीय जनता दल झारखंड प्रदेश अध्यक्ष एवं हुसैनाबाद विधायक संजय सिंह यादव के निर्देशानुसार राज्य के जिला प्रभारियों की नई सूची (सत्र 2025–2028) जारी की गई है। इसके तहत वरिष्ठ शिक्षाविद और यादव समन्वय समिति (कोल्हान) के महासचिव श्रीराम यादव को धनबाद जिला का संगठन प्रभारी मनोनीत किया गया है। श्रीराम यादव को प्रदेश उपाध्यक्ष के साथ-साथ धनबाद जिले में संगठन की मजबूती और सदस्यता अभियान की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी इस नियुक्ति पर राजद कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी उत्साह है। नियुक्ति पर खुशी जताते हुए प्रदेश महासचिव सह वरिष्ठ नेता डी.एन. सिंह ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। साथ ही इस निर्णय के लिए प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव का आभार व्यक्त किया है।