गम्हरिया। टाटा-कांड्रा मार्ग के प्रखंड कार्यालय शिव हनुमान मंदिर से सटे दयाल प्रताप बिल्डिंग मार्केट कॉम्प्लेक्स में रविवार को नए शोरूम ‘लैपटॉप बाजार’ का शुभारंभ पूर्व विधायक अरविंद कुमार सिंह (मलखान सिंह) ने फीता काटकर किया। उद्घाटन समारोह में उपमहापौर अंकुर सिंह समेत कई गणमान्य लोग, व्यवसायी और काफी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित थे। इस अवसर पर पूर्व विधायक अरविंद सिह ने कहा कि गम्हरिया और आसपास के क्षेत्र के लोगों के लिए यह बड़ी उपलब्धि है कि अब विभिन्न कंपनियों के लैपटॉप एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगे। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों, नौकरीपेशा लोगों, व्यवसायियों और तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों को अब बेहतर गुणवत्ता वाले लैपटॉप खरीदने के लिए दूसरे शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। यहां ब्रांडेड और रिफर्बिश्ड लैपटॉप किफायती कीमत पर आसान किश्तों की सुविधा के साथ उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे अधिक से अधिक लोग आधुनिक तकनीक का लाभ उठा सकेंगे। उन्होंने कहा कि अत्याधुनिक इस युग में अब लैपटॉप के बगैर कोई काम संभव नहीं है। उन्होंने लोगों से इस शोरूम का लाभ उठाने की अपील की। इस अवसर पर शोरूम संचालक आयुष सिंह ने बताया कि ग्राहकों को विभिन्न कंपनियों के ब्रांडेड लैपटॉप, सेकेंड हैंड एवं रिफर्बिश्ड लैपटॉप, गेमिंग लैपटॉप, लैपटॉप एक्सेसरीज तथा रिपेयरिंग संबंधी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। साथ ही आसान फाइनेंस और आकर्षक उद्घाटन ऑफर भी दिए जा रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि यहां लैपटॉप के साथ मोबाइल भी ग्राहकों के लिए उपलब्ध है। इस अवसर पर अतिथियों ने नए प्रतिष्ठान की सफलता की कामना की और कहा कि इस तरह के आधुनिक व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के खुलने से गम्हरिया का बाजार और अधिक विकसित होगा। स्थानीय युवाओं को भी रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। उद्घाटन के बाद अतिथियों ने शोरूम का निरीक्षण किया और उपलब्ध उत्पादों एवं सेवाओं की जानकारी ली। इस अवसर पर अशोक सिंह, मनोज सिंह, चांद सिंह, ब्रजेश सिंह, कमलेश सिंह, अरविंद सिंह, बिहारी गोंड, अनिल सिंह, प्रमोद सिंह, विनोद सिंह, दलबीर सिंह, शैलेश तिवारी, आयुष सिंह, विनोद सिंह आदि उपस्थित थे।
economyLIVE
लेख सुनें
स्वचालित वॉयस
गम्हरिया में ‘लैपटॉप बाजार’ का शुभारंभ, पूर्व विधायक अरविंद सिंह ने किया उद्घाटन
टाटा-कांड्रा मार्ग के प्रखंड कार्यालय शिव हनुमान मंदिर से सटे दयाल प्रताप बिल्डिंग मार्केट कॉम्प्लेक्स में रविवार को नए शोरूम ‘लैपटॉप बाजार’ का शुभारंभ पूर्व विधायक अरविंद कुमार सिंह (मलखान सिंह) ने फीता काटकर किया।
लेखक: संवाददाता · 19 जुलाई 2026
3 मिनट पठन


