गम्हरिया। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के जिलाध्यक्ष डॉ. जेएन दास ने कहा कि राज्य के मदरसों की सरकार से उत्तराखंड की तर्ज पर जांच करे। उन्होंने कहा कि झारखंड में भी कई अवैध गतिविधियां सामने आ रही है। उन्होंने कहा कि झारखंड में मदरसों की भी जांच होना चाहिए। कहा कि यदि जांच के दौरान किसी भी संस्थान में अवैध गतिविधियां पाई जाती हैं, तो सरकार को कानून के तहत कड़ी कार्रवाई करने की जरूरत है। उन मदरसों को तत्काल बंद कर देना चाहिए। शुक्रवार को विहिप की ओर से बड़ा गम्हरिया बस्ती के गोराई पाड़ा स्थित बासंती मंदिर परिसर में पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से आयोजित कार्यक्रम में 101 पौधे लगाए गए। विहिप जिलाध्यक्ष डॉ. दास ने कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उसकी नियमित देखभाल करने का सामूहिक संकल्प लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। प्रत्येक नागरिक को प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए अपने आसपास पौधारोपण करना चाहिए। पौधरोपण अभियान में विहिप गम्हरिया प्रखंड अध्यक्ष सिंटू गोराई, बजरंग दल आदित्यपुर नगर संयोजक शानू सिंह, प्रखंड उपाध्यक्ष धनंजय स्वर्णकार, सुमित सिंह, अमित सिंह, देवस चौहान, शंभु दास, अभिषेक मिश्रा, साहिल सोनकर, अमन सिंह, सोनू कुमार, टीपू नायक, गौतम नायक, मिथुन नायक, हराधन कैवर्तो और बैंगा नायक समेत विहिप व बजरंग दल के कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
environmentLIVE
लेख सुनें
स्वचालित वॉयस
उत्तराखंड की तरह झारखंड के मदरसों की भी जांच करे सरकार
विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के जिलाध्यक्ष डॉ. जेएन दास ने कहा कि राज्य के मदरसों की सरकार से उत्तराखंड की तर्ज पर जांच करे।
लेखक: संवाददाता · 24 जुलाई 2026
3 मिनट पठन


