गम्हरिया। आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के 136 मतदान केंद्रों पर चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान में शनिवार तक करीब 95 प्रतिशत कार्य पूरा होने से अभियान से जुड़े बीएलओ, सुपरवाइजर एवं अन्य कर्मियों में उत्साह का माहौल है। इससे जुड़े प्रशासनिक अधिकारियों को उम्मीद है कि अगले एक-दो दिनों में शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल कर लिया जाएगा। शनिवार को कई मतदान केंद्रों के बूथ लेवल ऑफिसरों (बीएलओ) ने अपने-अपने क्षेत्रों में एसआईआर का कार्य पूरी तरह सफलतापूर्वक पूरा कर लिया। जबकि कल रविवार को भी एसआईआर के लिए बीएलओ मतदाताओं के घरों में दस्तक देंगे। उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ हुए सम्मानित शनिवार को आदित्यपुर नगर निगम के कई बूथों पर एसआईआर में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ को अंचलाधिकारी सह सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (एईआरओ) प्रवीण कुमार ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची के शुद्धिकरण एवं अद्यतन के लिए एसआईआर अभियान अत्यंत महत्वपूर्ण है। बीएलओ ने घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन कर जिम्मेदारी का बेहतर निर्वहन किया है। सम्मानित बीएलओ में बूथ संख्या 64 की बीएलओ अनीता मंडल, 65 की रीना देवी, 67 की कविता हांसदा, 72 की तनु दास, 90 की मधुश्री गोराई, 155 की श्यामला महतो, 176 शर्मिला कुमारी एवं 196 की संध्या पूर्ति शामिल हैं। इन सभी ने अपने-अपने बूथों का कार्य निर्धारित समय के भीतर शत-प्रतिशत पूरा कर उदाहरण प्रस्तुत किया है। सीओ सह एईआरओ प्रवीण कुमार ने सभी कर्मियों की सराहना करते हुए कहा कि शेष बूथों पर भी तेजी से कार्य चल रहा है और जल्द ही नगर निगम क्षेत्र में एसआईआर अभियान का लक्ष्य पूर्ण कर लिया जाएगा। उन्होंने सभी बीएलओ से अंतिम चरण में भी पूरी गंभीरता और सतर्कता के साथ कार्य करने का आह्वान किया, ताकि मतदाता सूची पूरी तरह त्रुटिरहित और अद्यतन बनाई जा सके।
politicsLIVE
लेख सुनें
स्वचालित वॉयस
सौ फीसदी सफलता की ओर आदित्यपुर में एसआईआर अभियान 8 उत्कृष्ट बीएलओ को एइआरओ ने किया सम्मानित
आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के 136 मतदान केंद्रों पर चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान में शनिवार तक करीब 95 प्रतिशत कार्य पूरा होने से अभियान से जुड़े बीएलओ, सुपरवाइजर एवं अन्य कर्मियों में उत्साह का माहौल है।
लेखक: संवाददाता · 25 जुलाई 2026
3 मिनट पठन




