गम्हरिया। भारतीय क्रांतिकारी मजदूर संघ (बीकेएमएस) का जिला कार्यकर्ता सम्मेलन में संगठन विस्तार, मजदूरों के अधिकारों की रक्षा तथा औद्योगिक क्षेत्रों में मजदूरों को संगठित करने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। सम्मेलन में बीकेएमएस के केंद्रीय अध्यक्ष अजय कुमार महतो ने कहा कि झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के केंद्रीय अध्यक्ष टाइगर जयराम कुमार महतो के नेतृत्व में गठित भारतीय क्रांतिकारी मजदूर संघ मजदूरों के अधिकार, सम्मान, सुरक्षा और न्याय की लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में संगठन को मजबूत करने और अधिक से अधिक मजदूरों को जोड़ने पर जोर दिया गया। सम्मेलन में केंद्रीय उपाध्यक्ष रसीद खान, केंद्रीय सचिव कृष्णा कुमार महतो, केंद्रीय सह सचिव पवन रजक, केंद्रीय सचिव संतोष सिंह, केंद्रीय कोषाध्यक्ष सत्य प्रकाश महतो तथा कोल्हान क्षेत्रीय प्रभारी संजय गोराई सहित कई केंद्रीय पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती एवं विस्तार पर बल दिया। सम्मेलन का संचालन एवं समन्वय कोल्हान क्षेत्रीय प्रभारी संजय गोराई ने किया। उन्होंने संगठन की मजबूती और मजदूर हितों की रक्षा के लिए सभी कार्यकर्ताओं से सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में जेएलकेएम के केंद्रीय उपाध्यक्ष तरुण महतो, केंद्रीय अनुसूचित जनजाति मोर्चा के वरीय उपाध्यक्ष प्रेम मार्डी, केंद्रीय महासचिव बिंदेश्वर महतो, कोल्हान प्रमंडल अध्यक्ष नवीन महतो, वरीय उपाध्यक्ष कृष्णा दहल, सरायकेला-खरसावां जिला अध्यक्ष दीपक महतो, राज महतो, रूपेश गोराई, लक्ष्मण महतो, उमेश महतो तथा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष नमिता महतो समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।
politicsLIVE
लेख सुनें
स्वचालित वॉयस
भारतीय क्रांतिकारी मजदूर संघ का जिला कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न मजदूरों के हितों की रक्षा और न्याय की लड़ाई में बीकेएमएस आगे
भारतीय क्रांतिकारी मजदूर संघ (बीकेएमएस) का जिला कार्यकर्ता सम्मेलन में संगठन विस्तार, मजदूरों के अधिकारों की रक्षा तथा औद्योगिक क्षेत्रों में मजदूरों को संगठित करने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।
लेखक: संवाददाता · 25 जुलाई 2026
3 मिनट पठन




