गम्हरिया। आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड संख्या-5 के पूर्व पार्षद सिद्धनाथ सिंह ने मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान की समय सीमा बढ़ाने की मांग की है। इसको लेकर सीओ सह एइआरओ को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में बताया है कि एसआईआर अभियान के दौरान अब भी बड़ी संख्या में मतदाता बीएलओ से प्रपत्र प्राप्त नहीं कर सके हैं। ऐसे में कई योग्य मतदाताओं का नाम मतदाता सूची से छूटने की आशंका बनी हुई है। उन्होंने बताया कि आदित्यपुर एवं गम्हरिया क्षेत्र के अनेक लोग कंपनियों में कार्यरत हैं और रोजगार के कारण अधिकांश समय बाहर रहते हैं। ऐसे मतदाताओं के लिए निर्धारित समय में प्रपत्र भरना और जमा करना कठिन हो रहा है। यदि समय सीमा नहीं बढ़ाई गई तो अनेक पात्र मतदाता एसआईआर प्रक्रिया से वंचित रह सकते हैं। पूर्व पार्षद ने प्रशासन से आग्रह किया है कि मतदाताओं के हित को देखते हुए एसआईआर अभियान की अवधि बढ़ाई जाए, ताकि कोई भी योग्य मतदाता मतदाता सूची से वंचित न रहे। उन्होंने इस संबंध में प्रशासन से सकारात्मक पहल करने की अपील की है।
politicsLIVE
लेख सुनें
स्वचालित वॉयस
पूर्व पार्षद ने की एसआईआर की समय सीमा बढ़ाने की मांग
आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड संख्या-5 के पूर्व पार्षद सिद्धनाथ सिंह ने मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान की समय सीमा बढ़ाने की मांग की है
लेखक: संवाददाता · 26 जुलाई 2026
3 मिनट पठन



