गम्हरिया। झारखंड क्षत्रिय युवा संघ के गम्हरिया इकाई का विस्तार किया गया। शहनाई भवन में आयोजित कार्यक्रम में झारखंड क्षत्रिय संघ के केंद्रीय अध्यक्ष शंभूनाथ सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में आदित्यपुर नगर निगम के डिप्टी मेयर अंकुर सिंह समेत केंद्रीय संघ के अन्य कई पदाधिकारी भी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन झारखंड क्षत्रिय युवा संघ के युवा अध्यक्ष अमरजीत सिंह के नेतृत्व में किया गया। केंद्रीय अध्यक्ष ने शंभू सिंह ने समाज में युवाओं की सक्रिय भागीदारी पर बल दिया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती तथा सामाजिक एकता से ही संघ का विकास संभव है। डिप्टी मेयर अंकुर सिंह ने कहा कि संगठित समाज ही विकास और जनहित के कार्यों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ा सकता है। उन्होंने युवाओं को समाज और राष्ट्र के विकास में आगे आने का आह्वान किया। युवा संघ की गम्हरिया इकाई का विस्तार कार्यक्रम के दौरान झारखंड क्षत्रिय युवा संघ की गम्हरिया इकाई की नई टीम का विस्तार किया गया। संरक्षक मंडल में राकेश सिंह चंदेल, गौरी शंकर सिंह, विकास कुमार सिंह, विश्वजीत सिंह चौहान, अजीत सिंह एवं प्रमोद सिंह को जिम्मेदारी दी गई। उपाध्यक्ष के रूप में देव सिंह, अभिषेक सिंह, आदर्श सिंह, धीरज सिंह, सुनील सिंह और सुमित सिंह को मनोनीत किया गया। जितेंद्र सिंह को महासचिव, चितरंजन सिंह, राहुल सिंह तोमर, राजेश सिंह, अभिकरण सिंह एवं जय सिंह को सचिव बनाया गया। सहसचिव के रूप में जयप्रकाश सिंह, आदित्य सिंह, अंशु सिंह और नीतिश सिंह को जिम्मेदारी मिली। अभिषेक सिंह को मीडिया प्रभारी, महावीर सिंह को संयोजक, रवि सिंह को कोषाध्यक्ष, अभय सिंह को सह-कोषाध्यक्ष तथा देवेश सिंह चौहान को प्रवक्ता बनाया गया। नई टीम के गठन पर उपस्थित सदस्यों ने सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
politicsLIVE
लेख सुनें
स्वचालित वॉयस
झारखंड क्षत्रिय युवा संघ का गम्हरिया इकाई का गठन
झारखंड क्षत्रिय युवा संघ के गम्हरिया इकाई का विस्तार किया गया।
लेखक: संवाददाता · 27 जुलाई 2026
3 मिनट पठन



