गम्हरिया। सरायकेला-खरसावां जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत मतदाता अभिलेखों के डिजिटाइजेशन का कार्य शत-प्रतिशत पूरा होने पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय सचिव गणेश चौधरी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त नितिश कुमार सिंह समेत इस अभियान से जुड़े सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, बीएलओ, पर्यवेक्षकों एवं कर्मियों को साधुवाद दिया है। जारी बयान में गणेश चौधरी ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदाता सूची का शुद्ध एवं अद्यतन होना अत्यंत आवश्यक है। सरायकेला-खरसावां जिले में निर्धारित समय के भीतर डिजिटाइजेशन कार्य का शत-प्रतिशत पूरा होना प्रशासनिक दक्षता और टीमवर्क का उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने कहा कि इस अभियान को सफल बनाने में जिला प्रशासन, निर्वाचन विभाग, बीएलओ, स्वयंसेवकों, जनप्रतिनिधियों तथा आम नागरिकों की सहभागिता सराहनीय रही। सभी के सामूहिक प्रयास से जिले के लाखों मतदाताओं का रिकॉर्ड सफलतापूर्वक डिजिटाइज किया जा सका, जिससे आगे की निर्वाचन प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और व्यवस्थित होगी। झामुमो नेता ने उम्मीद जताई कि जिला प्रशासन आगामी निर्वाचन संबंधी प्रक्रियाओं को भी इसी तत्परता और निष्पक्षता के साथ संपन्न कराएगा। उन्होंने जिलेवासियों से भी अपील की कि वे विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के आगामी चरणों में सक्रिय सहयोग करें, ताकि मतदाता सूची पूरी तरह त्रुटिरहित और अद्यतन बनाई जा सके।
politicsLIVE
लेख सुनें
स्वचालित वॉयस
एसआईआर डिजिटाइजेशन कार्य पूरा होने पर उपायुक्त व टीम को झामुमो ने दी बधाई
सरायकेला-खरसावां जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत मतदाता अभिलेखों के डिजिटाइजेशन का कार्य शत-प्रतिशत पूरा होने पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय सचिव गणेश चौधरी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त नितिश कुमार सिंह समेत इस अभियान से जुड़े सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, बीएलओ, पर्यवेक्षकों एवं कर्मियों को साधुवाद दिया है।
लेखक: संवाददाता · 29 जुलाई 2026
3 मिनट पठन



