गम्हरिया। जेएलकेएम की इकाई भारतीय क्रांतिकारी मजदूर संघ (बीकेएमएस) ने सरायकेला-खरसावां जिला कमेटी का पुनर्गठन कर नई कार्यकारिणी की घोषणा की है। संगठन के केंद्रीय नेतृत्व की ओर से जारी पत्र के अनुसार शनिवार को नई जिला कमेटी एवं कार्यकारिणी का गठन किया गया। संगठन ने कहा कि मजदूरों के हितों की रक्षा, श्रमिकों की समस्याओं के समाधान तथा संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत बनाने के उद्देश्य से नई टीम का गठन किया गया है। इस सूची के अनुसार संजय गोराई को जिला अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं रोहित प्रधान, रेणुका महतो एवं रूपेश गोराई को सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। राज महतो को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उपाध्यक्ष पद पर उमेश महतो, कुंती महतो, मनीष सिंह एवं नरेश कुमार को मनोनीत किया गया है। इसके अलावा सह सचिव के रूप में राहुल कुमार, धीरेन्द्र महतो, बिट्टू महतो एवं नरेश सिंह को दायित्व दिया गया है। संगठन सचिव की जिम्मेदारी लक्ष्मण महतो, धनंजय महतो एवं वृज जमुदा को सौंपी गई है। नई कार्यकारिणी में सदस्य के रूप में तपन महतो, अमृत महतो, आकाश महतो, रोहित महतो, शिव राम महतो, अमित महतो, जितेंद्र महतो, सोनाराम महतो, रविलाल महतो, रति लाल महतो, हरेन्द्र महतो, गोया महतो, सुशेन महतो, गणेश चंद्र सतपथी, सचिन केवरत, मोहन महतो, शिष्टोपति महतो, रंजीत महतो एवं जयदेव महतो को शामिल किया गया है। संगठन के अध्यक्ष अजय कुमार महतो के हस्ताक्षर से जारी पत्र में सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों से संगठन की नीतियों के अनुरूप कार्य करते हुए श्रमिकों की आवाज को मजबूती से उठाने और जिले में संगठन का विस्तार करने का आह्वान किया गया है। नई कमेटी के गठन पर पदाधिकारियों एवं समर्थकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए संगठन को और सशक्त बनाने का संकल्प लिया।
politicsLIVE
लेख सुनें
स्वचालित वॉयस
बीकेएमएस सरायकेला जिला कमेटी का गठन, संजय गोराई बने अध्यक्ष
जेएलकेएम की इकाई भारतीय क्रांतिकारी मजदूर संघ (बीकेएमएस) ने सरायकेला-खरसावां जिला कमेटी का पुनर्गठन कर नई कार्यकारिणी की घोषणा की है।
लेखक: संवाददाता · 1 अगस्त 2026
3 मिनट पठन



