गम्हरिया। मिथिला सांस्कृतिक परिषद की कार्यकारिणी समिति के चुनाव में रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज करने वाले गम्हरिया निवासी सुरेश कुमार झा का सोमवार को क्षेत्र पहुंचने पर मिथिला समाज के लोगों ने भव्य स्वागत किया। महेश टावर निवासी सुरेश झा ने चुनाव में अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अनिल कुमार झा को 513 मतों से पराजित किया। देर शाम घोषित परिणाम में सुरेश झा को 713 मत मिले, जबकि अनिल कुमार झा को 188 मत प्राप्त हुए। मतदान शाम पांच बजे संपन्न हुआ था। रिकॉर्ड मतों से निर्वाचित होने पर गम्हरिया के लोगों में खुशी का माहौल है। समर्थकों ने सुरेश झा को फूल-मालाएं पहनाकर बधाई दी और उनके नेतृत्व में परिषद को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई। सुरेश झा ने सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।
politicsLIVE
लेख सुनें
स्वचालित वॉयस
मिथिला सांस्कृतिक परिषद चुनाव में रिकार्ड मतों से जीत पर सुरेश झा का गम्हरिया में स्वागत
मिथिला सांस्कृतिक परिषद की कार्यकारिणी समिति के चुनाव में रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज करने वाले गम्हरिया निवासी सुरेश कुमार झा का सोमवार को क्षेत्र पहुंचने पर मिथिला समाज के लोगों ने भव्य स्वागत किया।
लेखक: संवाददाता · 3 अगस्त 2026
3 मिनट पठन




