ग़म्हरिया। गायत्री मंदिर, आदित्यपुर में मंगलवार को जड़ी-बूटी दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान लोगों के बीच विभिन्न औषधीय पौधों का वितरण किया गया तथा उनके औषधीय गुणों और दैनिक जीवन में उपयोगिता की जानकारी दी गई। वक्ताओं ने कहा कि जड़ी-बूटियां स्वास्थ्य संरक्षण के साथ पर्यावरण संतुलन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। लोगों से घरों में औषधीय पौधे लगाने और उनके संरक्षण का आह्वान किया गया। उपस्थित लोगों ने जड़ी-बूटियों के महत्व को अपनाने और अधिक से अधिक पौधे लगाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में माधुरी सिंह, वीणा वर्णवाल, निशि वर्णवाल, रीता झा, रीना दीदी, ममता दीदी, भारती झा और कविता झा ने सक्रिय भूमिका निभाई।
environmentLIVE
लेख सुनें
स्वचालित वॉयस
आदित्यपुर में जड़ी-बूटी दिवस पर औषधीय पौधों का वितरण
गायत्री मंदिर, आदित्यपुर में मंगलवार को जड़ी-बूटी दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।
लेखक: संवाददाता · 4 अगस्त 2026
3 मिनट पठन


