गम्हरिया। दुर्गापूजा मैदान में झारखंड आंदोलन के महानायक निर्मल महतो के शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर झामुमो के वरिष्ठ नेता प्रो. केपी सोरेन ने अपने समर्थकों के साथ शहीद निर्मल महतो के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। सोरेन ने कहा कि शहीद निर्मल महतो झारखंड की अस्मिता, अधिकार, जल-जंगल-जमीन और स्वाभिमान की लड़ाई के महान योद्धा थे। उन्होंने झारखंड के लोगों के अधिकार और सम्मान के लिए अपना जीवन न्योछावर कर दिया। उनका संघर्ष और बलिदान आने वाली पीढ़ियों को हमेशा प्रेरणा देता रहेगा। उन्होंने कहा कि निर्मल महतो का सपना सिर्फ अलग झारखंड राज्य का निर्माण नहीं था, बल्कि राज्य के लोगों को अधिकार, सम्मान और बेहतर भविष्य दिलाना भी था। उनके विचारों और संघर्ष से प्रेरणा लेकर झारखंड के विकास तथा आम लोगों के हित में काम करने की जरूरत है। कार्यक्रम के दौरान झामुमो कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने ‘झारखंड मुक्ति मोर्चा जिंदाबाद’, ‘वीर शहीद निर्मल महतो अमर रहें’ और ‘वीर शिबू सोरेन अमर रहें’ के नारे लगाए। इससे पूरा मैदान गूंज उठा। इस अवसर पर सुकलाल महतो, मृत्युंजय महतो, गौतम मंडल, रोहन सिंह सरदार, करण, सूरज समेत बड़ी संख्या में समर्थक और स्थानीय लोग मौजूद थे।
politicsLIVE
लेख सुनें
स्वचालित वॉयस
झारखंड की अस्मिता की रक्षा में शहीद हुए निर्मल दा : प्रो. केपी सोरेन
गम्हरिया स्थित दुर्गापूजा मैदान में झारखंड आंदोलन के महानायक वीर शहीद निर्मल महतो के शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।
लेखक: Sudhakar Jha · 8 अगस्त 2026
3 मिनट पठन




