गम्हरिया। भारतीय क्रांतिकारी मजदूर संघ (बीकेएमएस) सरायकेला-खरसावां जिला कमेटी के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। टाटा-कांड्रा मेन रोड के बीको मोड़ स्थित बीकेएमएस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में जेएलकेएम के जिला अध्यक्ष दीपक महतो ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को माला पहनाकर सम्मानित किया और औद्योगिक क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने की अपील की। मौके पर बीकेएमएस जिलाध्यक्ष संजय गोराई ने कहा कि संगठन की ओर से मिली जिम्मेदारी सम्मान के साथ बड़ी जवाबदेही भी है। मजदूरों के हक, अधिकार, सम्मान और सुरक्षा के लिए संगठन लगातार आवाज उठाएगा। जिले में कार्यरत मजदूरों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाकर लोकतांत्रिक एवं संगठित तरीके से समाधान का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने पदाधिकारियों से एकजुटता और अनुशासन के साथ मजदूरों के बीच जाकर उनकी समस्याएं समझने का आह्वान किया। समारोह में पदाधिकारियों ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और मजदूर हित में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर बीकेएमएस जिला अध्यक्ष संजय गोराई, सचिव रोहित प्रधान, रूपेश गोराई, कोषाध्यक्ष राज महतो, उपाध्यक्ष मनीष सिंह, नरेश महतो, संगठन सचिव लक्ष्मण महतो, राहुल सिंह, धनंजय महतो, उपाध्यक्ष कुंती महतो, कार्यकारणी सदस्य आकाश महतो, गणेश सतपति, ब्रिज जमुदा तपन महतो, अमृत महतो, आकाश महतो, रोहित महतो, शिव राम महतो, अमित महतो, जितेंद्र महतो, सोनाराम महतो, रविलाल महतो, रति लाल महतो, हरेन्द्र महतो, गोया महतो, सुशेन महतो, गणेश चंद्र सतपथी, सचिन केवरत, मोहन महतो, शिष्टोपति महतो, रंजीत महतो एवं जयदेव महतो,रोहित प्रधान, रूपेश गोराई, राज महतो, उमेश महतो, मनीष सिंह, नरेश कुमार, राहुल कुमार, धीरेन्द्र महतो, बिट्टू महतो, नरेश सिंह, लक्ष्मण महतो, धनंजय महतो, तपन महतो, अमृत महतो, आकाश महतो, रोहित महतो, शिव राम महतो, अमित महतो, जितेंद्र महतो, सोनाराम महतो, रविलाल महतो, रति लाल महतो, हरेन्द्र महतो, गोया महतो, सुशेन महतो, गणेश चंद्र सतपथी, सचिन केवरत, मोहन महतो, शिष्टोपति महतो, रंजीत महतो एवं जयदेव महतो आदि उपस्थित थे।
politicsLIVE
लेख सुनें
स्वचालित वॉयस
बीकेएमएस के नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों का अभिनंदन, मजदूरों के हितों की रक्षा का लिया संकल्प
भारतीय क्रांतिकारी मजदूर संघ (बीकेएमएस) सरायकेला-खरसावां जिला कमेटी के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
लेखक: संवाददाता · 12 अगस्त 2026
👁4 पाठक
3 मिनट पठन




