गम्हरिया। भीमखंदा माइक्रो लिफ्ट सिंचाई योजना (बीएमएलआईएस) के संचालन और बेहतर प्रबंधन को लेकर रविवार को खरकई वाटर यूजर्स एसोसिएशन (केडब्ल्यूयूए) की ओर से विभिन्न स्थानों पर किसानों के साथ बैठक आयोजित की गई। खरकई नहर अंचल के अधीक्षण अभियंता सह एम कोड के राज्य नोडल पदाधिकारी कुमार अरविंद की अध्यक्षता में जोटा, गोपालपुर, लिपांगटांड़, सांगा जोटा, भरतपुर और चावरबांधा में हुई बैठकों में किसानों एवं जल उपभोक्ताओं ने भाग लिया। बैठक में सिंचाई व्यवस्था को सुचारू बनाने और जल प्रबंधन में स्थानीय लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। इस दौरान कुल 506 पदों में से 169 जल मित्रों का चुनाव किया गया। वहीं, 51 पदों में से 16 सहायक पानी प्रधान भी निर्वाचित किए गए। चयनित प्रतिनिधियों से सिंचाई व्यवस्था के संचालन, जल वितरण में समन्वय तथा किसानों की समस्याओं को संबंधित स्तर तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा की गई। बैठक में ग्रामीणों ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के समक्ष अपनी अपनी समस्याएं बताई। उन्होंने माइक्रो लिफ्ट सिंचाई योजना के माध्यम से किसानों के हर खेत में समय पर पानी उपलब्ध कराने और व्यवस्था को पारदर्शी बनाए रखने की आवश्यकता जताई। बैठक में जल उपभोक्ताओं की भागीदारी से योजना के बेहतर संचालन और कृषि गतिविधियों को बढ़ावा मिलने पर बल दिया गया।
agricultureLIVE
लेख सुनें
स्वचालित वॉयस
भीमखंदा माइक्रो लिफ्ट सिंचाई परियोजना के लिए जल मित्र और सहायक पानी प्रधान निर्वाचित
भीमखंदा माइक्रो लिफ्ट सिंचाई योजना (बीएमएलआईएस) के संचालन और बेहतर प्रबंधन को लेकर रविवार को खरकई वाटर यूजर्स एसोसिएशन (केडब्ल्यूयूए) की ओर से विभिन्न स्थानों पर किसानों के साथ बैठक आयोजित की गई।
लेखक: संवाददाता · 16 अगस्त 2026
3 मिनट पठन



