गम्हरिया। भीमखंदा माइक्रो लिफ्ट सिंचाई योजना (बीएमएलआईएस) के संचालन और बेहतर प्रबंधन को लेकर रविवार को खरकई वाटर यूजर्स एसोसिएशन (केडब्ल्यूयूए) की ओर से विभिन्न स्थानों पर किसानों के साथ बैठक आयोजित की गई। खरकई नहर अंचल के अधीक्षण अभियंता सह एम केड (मॉडर्नाइजेशन ऑफ कमांड एरिया डेवलपमेंट) के राज्य नोडल पदाधिकारी कुमार अरविंद की अध्यक्षता में जोटा, गोपालपुर, लिपांगटांड़, सांगा जोटा, भरतपुर और चावरबांधा में हुई बैठकों में किसानों एवं जल उपभोक्ताओं ने भाग लिया। इस दौरान किसानों को बताया गया कि भीमखंदा माइक्रो लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्देश्य सिर्फ सिंचाई ही नहीं, बल्कि किसानों का चहुमुखी विकास भी उनकी प्राथमिकता है।बैठक में कुमार अरविंद ने कहा कि योजना का उद्देश्य केवल खेतों तक सिंचाई का पानी पहुंचाना नहीं, बल्कि किसानों का चहुमुखी विकास करना भी है। इसके लिए कृषि उत्पादन बढ़ाने, किसानों को उनकी उपज का बेहतर बाजार उपलब्ध कराने तथा आधुनिक एवं वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों की जानकारी देने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों को सिंचाई सुविधा के साथ कृषि की नई तकनीकों से जोड़कर उनकी आय बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा। बैठक में किसानों ने योजना से जुड़ी अपनी समस्याओं और सुझावों को भी अधिकारियों के समक्ष रखा। अधिकारियों ने किसानों को आश्वस्त किया कि योजना के क्रियान्वयन में उनकी सहभागिता को प्राथमिकता दी जाएगी। बैठक में सिंचाई व्यवस्था को सुचारू बनाने और जल प्रबंधन में स्थानीय लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। इस दौरान कुल 506 पदों में से 169 जल मित्रों का चुनाव किया गया। वहीं, 51 पदों में से 16 सहायक पानी प्रधान भी निर्वाचित किए गए। चयनित प्रतिनिधियों से सिंचाई व्यवस्था के संचालन, जल वितरण में समन्वय तथा किसानों की समस्याओं को संबंधित स्तर तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा की गई। बैठक में ग्रामीणों ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के समक्ष अपनी अपनी समस्याएं बताई। उन्होंने माइक्रो लिफ्ट सिंचाई योजना के माध्यम से किसानों के हर खेत में समय पर पानी उपलब्ध कराने और व्यवस्था को पारदर्शी बनाए रखने की आवश्यकता जताई। बैठक में महिला किसानों की समुचित भागीदारी से योजना के बेहतर संचालन और कृषि गतिविधियों को बढ़ावा मिलने पर बल दिया गया।
agricultureLIVE
लेख सुनें
स्वचालित वॉयस
भीमखंदा माइक्रो लिफ्ट सिंचाई परियोजना का उद्देश्य किसानों का चहुमुखी विकास- कुमार अरविंद
भीमखंदा माइक्रो लिफ्ट सिंचाई योजना (बीएमएलआईएस) के संचालन और बेहतर प्रबंधन को लेकर रविवार को खरकई वाटर यूजर्स एसोसिएशन (केडब्ल्यूयूए) की ओर से विभिन्न स्थानों पर किसानों के साथ बैठक आयोजित की गई।
लेखक: संवाददाता · 17 अगस्त 2026
3 मिनट पठन


