गम्हरिया। बच्चों की प्रतिभा को निखारने और उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए माता-पिता और शिक्षकों का परस्पर सहयोग बेहद आवश्यक है। भारत संस्कार के अध्यक्ष विनोद वार्ष्णेय ने राजकृत उड़िया मध्य विद्यालय में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में यह बातें कही। समारोह का सफल संचालन भारत संस्कार के उपाध्यक्ष व विशिष्ट अतिथि शिक्षाविद् एस डी प्रसाद ने किया। प्रतियोगिताओं के परिणाम के तहत एकल नृत्य में तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा आरोही को स्वर्ण पदक एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं, सामूहिक देशभक्ति नृत्य, क्विज और चित्रांकन प्रतियोगिता के सभी प्रतिभागियों को प्राचार्य श्रीमती ममता झा, शिक्षिका पुष्पा, नंदिता दास तथा शिक्षक राजीव ने प्रमाणपत्र और कलम प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन करते हुए प्राचार्य श्रीमती ममता झा ने कहा कि विद्यालय में प्रतिभा खोज के तहत भारत संस्कार के सहयोग से इस तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम भविष्य में भी नियमित रूप से आयोजित किए जाते रहेंगे।
opinionLIVE
लेख सुनें
स्वचालित वॉयस
बच्चों में छिपी प्रतिभा निखारने में शिक्षकों एवं अभिभावकों का सहयोग जरूरी: विनोद
बच्चों की प्रतिभा को निखारने और उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए माता-पिता और शिक्षकों का परस्पर सहयोग बेहद आवश्यक है।
लेखक: संवाददाता · 30 सितंबर 2026
👁4 पाठक
3 मिनट पठन




