गम्हरिया। टायो कालोनी में कर्मचारियों और कालोनीवासियों के लंबे समय से उपयोग में रहे पैदल मार्ग को बंद करने के प्रस्ताव पर आपत्ति के बाद प्रबंधन ने रास्ता खोलने का निर्णय लिया है। जिला प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद प्रबंधन ने सर्वे कराकर कालोनीवासियों की राय ली। इसमें बहुमत ने रास्ता खुला रखने के पक्ष में राय दी। इसके बाद प्रबंधन ने पैदल मार्ग खोलने पर सहमति जताई। बताया गया कि 26 सितंबर को उपायुक्त को मामले की जानकारी दी गई थी। इसके बाद प्रबंधन ने निर्धारित प्रारूप में कालोनीवासियों से नाम, मकान संख्या, कर्मचारी आईडी, मोबाइल नंबर और हस्ताक्षर के साथ राय ली। बैठक में प्रबंधन की ओर से सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए शाम छह से सुबह छह बजे तक रास्ता बंद रखने का सुझाव दिया गया। कर्मचारियों का प्रतिनिधित्व कर रहे अजय कुमार शर्मा ने इसका विरोध करते हुए पूर्व की रात 11 से सुबह पांच बजे तक बंद रखने की व्यवस्था जारी रखने की मांग की। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की ड्यूटी समाप्त होने का समय करीब 10:30 से 11 बजे और सुबह आवागमन करीब पांच बजे शुरू होता है। उन्होंने सुरक्षा के लिए गार्ड तैनात करने और आईडी जांच की व्यवस्था का सुझाव दिया। इसके बाद पैदल मार्ग खोलने पर सहमति बनी। इस निर्णय से कर्मचारियों और कालोनीवासियों में खुशी है। बैठक के दौरान अरुणोदय क्लब का भी प्रबंधन अधिकारियों ने निरीक्षण किया। बैठक में प्लांट हेड प्रमोद, एडमिनिस्ट्रेशन हेड महेन्द्र सिंह, सिक्योरिटी हेड आकाश समेत अन्य एवं कर्मचारियों की ओर से अजय कुमार शर्मा, शैलेश तिवारी, शैलेन्द्र सिंह, पवन सिंह और टाटा मजदूर यूनियन के उपाध्यक्ष दिनेश उपाध्याय समेत अन्य उपस्थित थे। ।
opinionLIVE
लेख सुनें
स्वचालित वॉयस
टायो कालोनीवासियों का पैदल मार्ग खोलने पर बनी सहमति
टायो कालोनी में कर्मचारियों और कालोनीवासियों के लंबे समय से उपयोग में रहे पैदल मार्ग को बंद करने के प्रस्ताव पर आपत्ति के बाद प्रबंधन ने रास्ता खोलने का निर्णय लिया है।
लेखक: संवाददाता · 2 अक्टूबर 2026
👁6 पाठक
3 मिनट पठन



