गम्हरिया। टाटा-कांड्रा मार्ग पर लाल बिल्डिंग से दुर्गापूजा मैदान तक सर्विस रोड को अतिक्रमणमुक्त कराने की मांग को लेकर क्षेत्र के ग्रामीण एकजुट हो गए हैं। इस मार्ग से अतिक्रमण हटाने की मांग करते करते जब क्षेत्र के लोग आजिज हो गए तो अब आंदोलन का रुख अख्तियार किया है। बताया गया कि अतिक्रमण के कारण इस क्षेत्र के लोगों को गंतव्य तक जाना मुश्किल हो गया है। इसके लिए ग्रामीणों ने सामूहिक हस्ताक्षर अभियान चलाया। इस संबंध में क्षेत्र के ग्रामीणों और स्थानीय निवासियों ने शुक्रवार को उपायुक्त को उक्त सामूहिक हस्ताक्षरित ज्ञापन सौंप कर 16 नवंबर तक सर्विस रोड को अतिक्रमण से मुक्त कराने की मांग की है। अगर निर्धारित तिथि तक जिला प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई तो 17 से तीन गांवों के ग्रामीण न्याय के लिए सर्विस रोड ओर ही धरना प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान कोई भी समस्या होने पर इसकी जिम्मेवारी जिला प्रशासन की होगी। शुक्रवार को डीसी को सौंपे ज्ञापन के माध्यम से सर्विस रोड से अतिक्रमण हटाने तथा सब्जी विक्रेताओं और अन्य दुकानदारों को गम्हरिया हाट-बाजार प्रांगण में व्यवस्थित रूप से बसाने की मांग की गई है। दुर्गापूजा में सर्विस रोड को खाली रखने की मांग की गई है, ताकि आवागमन में कोई व्यवधान पैदा नहीं हो सके। 50 हजार की आबादी को ही रही परेशानी सर्विस रोड के किनारे सब्जी विक्रेताओं और अन्य दुकानदारों के कब्जे के कारण सड़क पर आवागमन बाधित हो रहा है। इससे क्षेत्र की 50 हजार से अधिक आबादी को प्रतिदिन परेशानी उठानी पड़ रही है। जगन्नाथपुर पंचायत के बलरामपुर, आदर्श नगर, अंबेडकर नगर समेत करीब एक दर्जन गांवों के लोगों को जाम में घंटों फंसना पड़ता है। स्कूली बच्चों और मरीजों को परेशानी स्थानीय निवासियों के अनुसार, सड़क पर जाम लगने से स्कूली बच्चों को समय पर विद्यालय पहुंचने में दिक्कत होती है। वहीं, मरीजों को अस्पताल ले जाने और अन्य आपातकालीन परिस्थितियों में भी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। सर्विस रोड पर बढ़ते दबाव के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जनहित में जल्द कार्रवाई करते हुए सर्विस रोड को अतिक्रमणमुक्त कराने और दुकानदारों के लिए हाट-बाजार परिसर में वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। ज्ञापन की प्रतिलिपि पुलिस अधीक्षक, अनुमंडल पदाधिकारी, आदित्यपुर नगर निगम, बाजार समिति, अंचल अधिकारी तथा गम्हरिया और आदित्यपुर थाना प्रभारियों को भी दी गई है।
politicsLIVE
लेख सुनें
स्वचालित वॉयस
सर्विस रोड को अतिक्रमण से कराएं मुक्त, अन्यथा 15 नवंबर से होगा धरना प्रदर्शन
टाटा-कांड्रा मार्ग पर लाल बिल्डिंग से दुर्गापूजा मैदान तक सर्विस रोड को अतिक्रमणमुक्त कराने की मांग को लेकर क्षेत्र के ग्रामीण एकजुट हो गए हैं।
लेखक: संवाददाता · 9 अक्टूबर 2026 · अपडेट: 8 नवंबर 2026
👁126 पाठक
3 मिनट पठन
📰
स्वतंत्र पत्रकार
प्रोफ़ाइल देखें →स्वतंत्र, निर्भीक और जन-केंद्रित पत्रकारिता। झारखंड और भारत से जमीनी रिपोर्टिंग।
📅 9 अक्टूबर 2026⏱️ 3 मिनट पढ़ें👁️ 126 बार पढ़ा गया✍️ संवाददाता



