गम्हरिया। भारतीय गैर सरकारी शिक्षक शिक्षा संघ सह समाजसेवी संस्था इप्टा की बैठक रविवार को मानगो में आयोजित की गई। अशोक प्रसाद की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से रोहित कुमार को पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष चुना गया। वहीं, लालटु गोराई को संगठन मंत्री, अशोक प्रसाद को जिला उपाध्यक्ष और नरेंद्र कुमार को संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष रोहित कुमार ने बताया कि आगामी 25 अक्टूबर को बैठक आयोजित कर संगठन की विचारधारा और भावी कार्ययोजनाओं पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष पीएन मोदी,आरबी निराला, डीएस ठाकुर, अशोक प्रसाद, लालटु गोराई, रोहित कुमार, नरेंद्र कुमार, नीरज कुमार, विवेक कुमार और कौशल्या कुमारी उपस्थित थे।